02 MAYTHURSDAY2024 3:06:37 AM
Nari

बेटी आराध्या के बर्थडे पर भी Troll हो गई ऐश्वर्या राय, लोगों ने पढ़ा दिया संस्कृति का पाठ

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 16 Nov, 2022 12:05 PM
बेटी आराध्या के बर्थडे पर भी Troll हो गई ऐश्वर्या राय, लोगों ने पढ़ा दिया संस्कृति का पाठ

बॉलीवुड की हुस्न की मालिकाओं में से एक मशहूर अभिनेत्री  ऐश्वर्या राय बच्चन वो हस्ती है जो हमेशा मीडिया की नजरों में बनी रहती है। सिर्फ मीडिया ही नहीं फैंस भी उनसे जुड़ी  छोटी से छोटी बातों को जानने के लिए बेताब रहते हैं। इतनी फैन फॉलोइंग होने के बाद भी अमिताभ बच्चन की बहू को लोग निशाने पर लेने से नहीं हटते। अब  ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी की एक तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल चल रहा है। 

PunjabKesari
दरअसल ऐश्वर्या आज आराध्या का 11वां जन्मदिन मना रही हैं। ये तो हम सभी जानते हैं कि वह अपने बेटी से बेहद प्यार करती हैं, इस खास मौके पर ऐश्वर्या अपनी लाडली के लिए कुछ ना करे ऐसा तो हो नहीं सकता। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अराध्या पर खूब प्यार लुटाया। इसके साथ उन्होंने लिखा-  'माय लव, माय लाइफ, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं...मेरी आराध्या।'

PunjabKesari
इस तस्वीर में आराध्या और ऐश्वर्या लिप किस करते नजर आ रहे हैं और पीछे फूलों के साथ 11 लिखा हुआ है। देखकर ऐसा लग रहा है कि देर रात घर में आराध्या के लिए जन्मदिन पार्टी रखी गई है। जहां इस तस्वीर की लोग तारीफें करते नहीं थक रहे हैं तो वहीं कुछ को  ऐश्वर्या का ये तरीका बिल्कुल पसंद नहीं आया। 

PunjabKesari

सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। यूजर्स का कहना है कि- ‘बेटा-बेटी को होठ पर किस करना हमारी संस्कृति का हिस्सा नहीं है’। वहीं एक ने लिखा- 'आप ऐसे प्यार कर रही हैं ठीक है लेकिन ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करनी चाहिए'। हालांकि हर किसी की एक जैसी सोच नहीं है। कुछ को लगता है कि प्यार करने का हक सभी को है।

  PunjabKesari
 ऐश्वर्या राय की  पहली प्रायोरिटी उनकी बेटी आराध्‍या बच्‍चन है, वह खुद इस बात काे कबूल चुकी है। उन्होंने आराध्या के जन्म के बाद  लंबे समय के लिए फिल्मों से ब्रेक ले लिया था।  
बिग बी की बहू ने अपनी बच्ची की परवरिश को लेकर बताया था कि-  "लोगों को लगता होगा कि आराध्या की परवरिश नौकरों-चाकरों की बदौलत हुई होगी, लेकिन ऐसा नहीं है। वह आराध्या के साथ पूरा वक्त खुद गुजारती थीं और उसकी परवरिश की हर जिम्मेदारी वह खुद उठाई थीं "।


 

Related News