08 MAYFRIDAY2026 9:21:47 PM
health

काजू खाने के फायदे और नुकसान

  • Updated: 27 Dec, 2016 04:49 PM
काजू खाने के फायदे और नुकसान

काजू लाभ और साइड इफेक्ट : काजू को ड्राईफ्रूट का राजा माना जाता है। यह खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है,इसके साथ ही यह गुणों से भी भरपूर होता है। इसमें मैग्निशियम, कॉपर, आयरन, पोटाशियम,जिंक जैसे बहुत जरूरी तत्व होतेे हैं। इसे मिठाइयों,नमकीन और स्नैकस में भी इस्तेमाल किया जाता है। इसका सेवन करने से शरीर में कई तरह की परेशानियां दूर हो जाती हैं। आइए जानते हैं इसके गुणों के बारे में

 

काजू खाने के फायदे

 

1. काजू और किशमिश
शरीर में कमजोरी महसूस हो रही हो तो रोजाना काजू के साथ किशमिश खाने से कमजोरी दूर होती है।  

 

2. काजू और पानी
पेट में गैस या अफारा की परेशानी हो तो काजू को पानी के साथ पीस कर चटनी बना लें। इसमें थोड़ा सा नमक मिलाकर खाने से फायदा मिलता है।  

 

यह भी पढ़े:रोजाना करें काजू का सेवन, सेहत के लिए है बेहद फायदेमंद

 

3. हड्डियां मजबूत
बच्चों को काजू का सेवन जरूर करवाएं। यह हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार है। 

 

4. दिल की बीमारियां दूर
काजू में मोनो सैचुरेटड फैट होता है। यह दिल से संबंधित बीमारियों की रोकथाम करने में फायदेमंद है। 

 

5. पेट के कीड़े
बच्चोें के पेट में कीड़े हो तो रोजाना दूध के साथ काजू खाने से पेट के कीड़े निकल जाते हैं। 

 

6. दांत मजबूत
रोजाना काजू को सेवन करने से दांत और मसूड़े स्वस्थ्य और मजबूत रहते हैं। 

 

7. खून की कमी पूरी
काजू में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इससे शरीर में आयरन की कमी दूर हो जाती है। जो खून बढ़ाने में मददगार है। 

 


काजू खाने के नुकसान

 

शरीर में किसी तत्व के बढ़ने से भी सेहत संबंधी बहुत सी परेशानियोें का सामना करना पड़ सकता है। 

 

काजू का जरूरत से ज्यादा सेवन करने से पेट खराब भी हो सकता है। दस्त के रोगी को काजू का सेवन नहीं करना चाहिए।

 

काजू की तासीर गर्म होती है। गर्मियों के मौसम में काजू न खाएं। कई बार ज्यादा काजू खाने से नाक में से खून भी निकलने लगता है।   


 

Related News