24 APRWEDNESDAY2024 6:40:03 PM
Nari

रोजाना करें काजू का सेवन, सेहत के लिए है बेहद फायदेमंद

  • Updated: 28 Sep, 2017 05:20 PM
रोजाना करें काजू का सेवन, सेहत के लिए है बेहद फायदेमंद

काजू खाने के फायदे : काजू का इस्तेमाल खाना बनाने या मिठाई बनाने के लिए किया जाता है लेकिन रोजाना काजू खाना सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ काजू सेहत की कई बीमारियों दूर करता है। आइए जानते है रोजाना का़जू खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे होते है।

 

1. कोलेस्ट्रॉल
काजू में प्रोटीन और आयरन भरपूर मात्रा में होने के कारण यह खून की कमी को पूरा करने और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा रोजाना इसका सेवन बालों और स्वस्थ त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है।

PunjabKesari

 

2. शरीर में एनर्जी
सुबह काजू का सेवन करने से पूरा दिन शरीर में एनर्जी बना रहती है। अगर आपका नूड बेमतलब खराब हो जाता है तो 2-3 काजू खाने से आपको इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

PunjabKesari

 

3. तेज याद्दाशत
खाली पेट काजू का सेवन करने से याद्दाशत तेज होती है। इसमें मौजूद विटामिन बी से शरीर में एसिड बनना भी बंद हो जाता है। इसे फीके दूध के साथ खाने से ब्लड प्रैशर भी कंट्रोल में रहता है। 

 

4. पाचन शक्ति मजबूत
काजू में एंटी ऑक्सीडेंट गुणों के कारण यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। इसके अलावा इसे खान से वजन बी कंट्रोल में रहता है और त्वचा भी ग्लोइंग हो जाती है। इसके अलावा प्रैग्नेंसी में इसका सेवन महिलाओं के लिए बहुत अच्छा होता है।

PunjabKesari

5. मजबूत हड्डियां
काजू हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। इसमें मौजूद मोनो सैचुरेटड फैट नामक तत्व शरीर को दिल की बीमारियों से बचाने का काम करता है।

PunjabKesari

Related News