26 APRFRIDAY2024 2:51:46 PM
Nari

जानिए सर्दियों में गर्म पानी से नहाने के फायदे और नुकसान

  • Edited By Shiwani Singh,
  • Updated: 25 Nov, 2021 05:29 PM
जानिए सर्दियों में गर्म पानी से नहाने के फायदे और नुकसान

सर्दियों में ज्यादातर लोग नहाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि सर्दियों में गर्म पानी से नहाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन कई बार यह भी सुनने में आया है कि गर्म पानी से नहाने के नुकसान भी हैं। गर्म पानी को लेकर लोगों के मन में कई भ्रम हैं। आइए जानते हैं गर्म पानी से नहाने के फायदे, नुकसान और सावधानियों के बारे में—

फायदे

PunjabKesari

गर्म पानी से नहाने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है। सिरदर्द ठीक होता है और अच्छी नींद आती है। गर्म पानी से नहाने से शरीर और हड्डियां काफी रिलैक्स्ड होती हैं। जिन्हें जोड़ों में दर्द की समस्या है उनके लिए गर्म पानी से नहाना फायदेमंद है।

नुकसान

PunjabKesari

गर्म पानी से नहाने से बालों और स्किन को नुकसान पहुंचता है। गर्म पानी बालों और स्किन को ड्राई बना देता है। कई लोगों को खुजली और लाल चकत्ते जैसी समस्या हो जाती है। ज्यादा गर्म पानी से नहाने से शरीर से प्राकृतिक ऑयल खत्म होने लगता है जिसके बाद एलर्जी और इंफैक्शन का खतरा बढ़ जाता है। एक रिसर्च में सामने आया है कि गर्म पानी गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं।  इससे पेट में पल रहे बच्चे के दिमाग और रीढ़ की हड्डी पर बुरा असर पड़ता है। कुछ अध्ययनों के अनुसार- गर्म पानी से नहाने से पुरुषों की प्रजनन क्षमता पर भी प्रभाव पड़ता है।

सावधानियां
• ज्यादा गर्म पानी की जगह गुनगुने पानी से नहाएं।
• पानी का तापमान 45 डिग्री से ज्यादा न हो।
• गर्म पानी से आधे घंटे से ज्यादा न नहाएं।
• बच्चों के नहाने के लिए पानी का टैम्परेचर 37-38 डिग्री से ज्यादा न हो।

फिजीशियन डॉ रोहित अरोड़ा

Related News