08 FEBSUNDAY2026 12:31:13 PM
Nari

दर्दनाक हादसा: चलती कार में कूदी नीलगाय,  पैर लगते ही 4 साल की बच्ची की हुई मौत

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 16 Jan, 2026 03:14 PM
दर्दनाक हादसा: चलती कार में कूदी नीलगाय,  पैर लगते ही 4 साल की बच्ची की हुई मौत

नारी डेस्क: मध्यप्रदेश के गुना जिले में बुधवार शाम एक कार में नीलगाय के आगे का शीशा तोड़ कर अंदर आ जाने से चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि बच्ची कार में अपनी मां की गोद में बैठी थी, जब नीलगाय के पैर उसके सिर से टकराए। 
 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss विनर गौरव खन्ना की पत्नी के डांस को देख आगबबूला हुए लोग
 

 यह अजीब हादसा बुधवार शाम करीब 6.45 बजे जिले के बिलोनीया गांव के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि गुना निवासी सोनू जाट अपनी पत्नी और बेटी तान्या के साथ मकर संक्रांति मनाने के लिए अपने पैतृक गांव मगराडा जा रहे थे। जब उनकी कार गुना बाइपास पर दो खंभा क्षेत्र के पास पहुंची, तभी दो नीलगाय अचानक सड़क पर आ गईं। इससे पहले कि चालक कुछ समझ पाता, एक नीलगाय छलांग लगाकर कार के सामने वाले शीशे को तोड़ते हुए अंदर आ गई। 
 

यह भी पढ़ें: मुंह की नहीं करोगे सफाई तो लिवर में हो सकता है ये गंभीर रोग
 

 नीलगाय के पैरों से बालिका तान्या के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बच्ची के माता-पिता भी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों और वन विभाग के कर्मचारियों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस बीच, वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसी नीलगाय को बाहर निकाला। नीलगाय की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
 

Related News