एवोकाडो के सेहत से जुड़े फायदे : वैसे तो सभी फलों का सेवन करना अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है लेकिन एवोकैडो रोज खाना चाहिए। रोजाना इस फल के सेवन से कई तरह की परेशानियां दूर होती है। आज हम आपको बताएंगे कि एवोकैडो का सेवन रोजाना क्यों करना चाहिए और इससे कौन-कौन सी परेशनियां दूर होती है।
1. एंटीऑक्सीडेंट
एवोकैडो के सेवन से शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की कमी पूरी होती है, जिससे आप तनाव और ऑक्सीकरण से दूर रह सकते है। इसलिए रोजाना एवोकैडो का सेवन करें।
2. त्वचा के लिए फायदेमंद
एवोकैडो का तेल काफी फायदेमंद होता है। यह तेल स्किन पर बढ़ती उम्र के साथ पड़ने वाली झुर्रियों को रोकने में मदद करता है।
3. दिमाग तेज
इस फल में काफी वसा होती है, जो दिमाग को स्वास्थ और तेज बनाती है। इसलिए रोजाना एवोकैडो का सेवन करें।
4. मोटापा कम
कम कैलोरी वाले इस फल में पानी की मात्रा काफी होती है। इसका सेवन करने से यह लोगों में अधिक कानी की इच्छा को कम कर देता है। यह फल वजन कम करने के लइे काफी मदद करता है। सेहत और ब्यूटी दोनों के लिए फायदेमंद है Avocados, जानिए इसके 12 फायदे
5. मेटाबोलिक सिंड्रोम कम
एक अध्ययन से पता चलता है कि एवोकैडो मेटाबोलिक सिंड्रोम की मुश्किलों जैसे कोरोनरी धमनी रोग, स्ट्रोक, मधुमेह के लिए जोखिम को कम करने में मदद करता है।
6. गठिए में राहत
एवोकैडो का रोजाना सेवन करने से गठिए का दर्द और जोड़ों की जकड़न दूर होती है।
7. आंखों के लिए फायदेमंद
रोजाना एवोकैडो के सेवन से मोतियाबिंद और आंखों की मांसपेशियां खराब होने का खतरा कम होता है।
8. किडनी और लीवर के लिए फायदेमंद
इस फल में ओलिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट की उच्च मात्रा होने के कारण यह किडनी और लीवर को खराब होने से रोकता है।
9. दिल के लिए फायदेमंद
एवोकैडो तेल में मौजूद फैटी एसिड, रक्त लिपिड स्तर, वसा में घुलनशील विटामिन, और फाइटोकेमिकल्स को भड़ने से रोकता है और दिल को स्वस्थ बनाता है।