20 APRSATURDAY2024 12:14:51 PM
Nari

सेहत और ब्यूटी दोनों के लिए फायदेमंद है Avocados, जानिए इसके 12 फायदे

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 12 Mar, 2018 11:45 AM
सेहत और ब्यूटी दोनों के लिए फायदेमंद है Avocados, जानिए इसके 12 फायदे

एवोकैडो क्या है : एवोकाडो गहरे हरे रंग का ऐसा फल है, जोकि सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। विटामिन ए, बी, ई, फाइबर, मिनरल्स और प्रोटीन से भरपूर इस फल का सेवन शरीर को कई बीमारियों से बचाता है। मगर आप इसका इस्तेमाल सेहत के साथ-साथ कई ब्यूटी प्रॉब्लम को दूर करने के लिए भी कर सकते हैं। लो फैट और मोनोसैचुरेटेड होने के कारण इसका इस्तेमाल सेहत और ब्यूटी प्रॉब्लम को दूर करने के लिए क्या जाता है। आज हम आपको एवोकाडो के ऐसे ही कुछ सेहत और ब्यूटी बेनिफिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपकी सेहत और कई ब्यूटी से जुड़ी कई परेशानियां दूर हो जाएगी। तो चलिए जानते है कई गुणों से भरपूर एवोकाडो के ब्यूटी और सेहत से जुड़े फायदे।

 

एवोकाडो है सेहत के लिए फायदेमंद
1. दिल के लिए फायदेमंद
एवोकाडो में विटामिन बी6 और फॉलिक एसिड भरपूर मात्रा में होता है, जोकि आपको ह्रदय संबंधी परेशानियों से दूर रखता है। इसका नियमित रूप से सेवन हार्ट अटैक और हार्ट स्ट्रोक का खतरा कम देता है।

PunjabKesari

2. डायबिटीज
रोज 1 एवोकाडो का सेवन शरीर में शुगर को कंट्रोल करके इंसुलिन लेवल को संतुलित रखता है। इसलिए डायबिटीज होने या इससे बचने के लिए रोजाना 1 एवोकाडो जरूर खाएं।
 

3. मोटापा
रोजाना सुबह खाली पेट 1 एवोकाडो का सेवन तेजी से मोटापा कम करता है। इसलिए मोटापा दूर करने के लिए अपनी डाइट में इसे शामिल जरूर करें।
 

4. पाचन क्रिया
विटामिन ए, बी, ई, फाइबर, मिनरल्स और प्रोटीन से भरपूर एवोकाडो का रोजाना सेवन आपकी पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाता है। इसके सेवन से कब्ज, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याएं दूर रहती है।

PunjabKesari

5. आंखों के लिए फायदेमंद
आयरन, कैल्शियम और पोटेशियम गुणों से भरपूर एवोकाडो का सेवन आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ-साथ चश्में से भी छुटकारा दिलाता है। इसके अलावा इससे मोतियाबिंद और आंखों की मांसपेशियां खराब होने का खतरा भी कम होता है।
 

6. किडनी और लीवर के लिए फायदेमंद
एंटी-इंफ्लेमेटरी, ओलिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण यह आपको किडनी और लीवर से जुड़ी बीमारियों से भी बचाता है। इसका रोजाना सेवन करने से किडनी और लीवर खराब होने खतरा कम हो जाता है।
 

एवोकाडो के ब्यूटी से जुड़े फायदे
1. चेहरे के दाग-धब्बे
चेहरे के दाग-धब्बे, पिपंल्स और मुहांसों की समस्या को दूर करने के लिए एक बाउल में एवोकाडो, नमक, चीनी और दूध को अच्छी तरह मिक्स करें। 15 मिनट तक इस फेस मास्क को लगाने के बाद चेहरा धे लें। हफ्ते में 2 बार इसका इस्तेमाल चेहरे की सभी परेशानियों को दूर कर देगा।

PunjabKesari

2. ग्लोइंग स्किन
ग्लोइंग स्किन के लिए एवोकाडो और पपीता को मैश करके इसमें शहद मिक्स करें और चेहरे पर लगाएं। इसके सूखने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे पर नेचुरल निखार आ जाएगा।
 

3. बालों का विकास
एवोकाडो को मैश करके बालों की जड़ों में लगाएं। हफ्ते में 3 बार नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करें। इससे आपके झड़ते बालों की समस्या दूर होगी और बालों का विकास अच्छी तरह से होगा।
 

4. डैंड्रफ करें दूर
इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण डैंड्रफ की समस्या को भी ज़ड़ से खत्म कर देते हैं। इसका तेल या गूदा सिर की त्वचा पर लगाने से आपको शुष्क पपड़ीदार स्किन से राहत मिलती हैं।

PunjabKesari

5. सफेद बाल
हफ्ते में 2 बार इसका इस्तेमाल आपकी सफेद बालों की समस्या को भी दूर कर देता है। इसके अलावा इसके तेल से सिर की मसाज करने पर भी सफेद बालों की समस्या दूर हो जाती है।
 

6. एवोकाडो तेल
एवोकाडो तेल से चेहरे पर मसाज करे से त्वचा में नमी बनी रहती है। इससे चेहरे के दाग-धब्बे, मुहांसों और झुर्रियां की समस्या दूर होती है। इसके अलावा आप इसका इस्तेमाल होठों पर नमी बनाएं रखने के लिए भी कर सकते हैं।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News