26 APRFRIDAY2024 8:45:22 PM
Life Style

पसंदीदा Ice Cream फ्लेवर भी खोलेगा आपके व्यक्तित्व का स्वाद

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 19 Jun, 2021 05:07 PM
पसंदीदा Ice Cream फ्लेवर भी खोलेगा आपके व्यक्तित्व का स्वाद

आइसक्रीम एक ऐसी चीज है जो गर्मी के मौसम में आपको ठंडक देता है। बच्चों से लेकर बड़ें, तक गर्मियों में आइसक्रीम खाने का बहाना ढूंढते हैं। मगर, आइसक्रीम सिर्फ एक स्वादिष्ट फूड नहीं है। ऐसा इसलिए है क्योंकि आपकी पसंदीदा आइसक्रीम का स्वाद आपके स्वभाव बारे में बहुत कुछ कहता है। चलिए जानते हैं पर्सनैलिटी के बारे में क्या कहता है आपका पसंदीदा आईसक्रीम फ्लेवर।

चॉकलेट

जो लोग चॉकलेट आइसक्रीम पसंद करते हैं वे काफी दृढ़ निश्चयी होते हैं। यह उनके लिए लड़ने में विश्वास करते हैं जो उनके साथ खड़े हो। साथ ही यह अपने पार्टनर को लेकर भी काफी पोजेसिव होते हैं।

PunjabKesari

वेनिला

मलाईदार सफेद वेनिला आइसक्रीम पसंद करने वाले लोग आदर्शवादी स्वभाव के होते हैं। आप काफी आशावादी भी हैं। रिलेशनशिप की बात करें तो यह काफी रोमांटिक स्वभाव होते हैं।

कारमेल

कारमेल स्वभाव से काफी भोले होते हैं। इनका स्वभाव मीठा होता है और ये जहां भी जाते हैं खुशियां बांटते हैं।

कुकी और क्रीम

जो लोग कुकी और क्रीम के स्वाद वाली आइसक्रीम पसंद करते हैं, उनका स्वभाव विस्फोटक होता है। यह समुद्र की तरह शांत लग सकते हैं लेकिन अंदर से वे हमेशा ऊर्जा से भरे रहते हैं।

स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम पसंद करने वाले लोगों का पूरा जीवन परिवार व पार्टनर के इर्द-गिर्द घूमता है। आप उन लोगों की कंपनी का आनंद लेते हैं जिन्हें आप किसी और से ज्यादा प्यार करते हैं। आप दूसरों को भी प्यार देने से नहीं कतराते।

PunjabKesari

कॉफी

जब व्यावहारिक मामलों की बात आती है तो आप अपनी भावनाओं को कभी हावी नहीं होने देते। आप भी हर समय काफी शांत रहते हैं।

फल और मीठा

आम, आड़ू, सेब, नारियल फ्लेवर वाली आइसक्रीम पसंद करने वाले लोग शांत व्यक्तित्व के धनी होते हैं। आप संघर्ष और तनाव जैसी स्थितियों में शांति कायम रखने की पूरी कोशिश करते हैं।

खट्टे फल

संतरे, नींबू या मैंडरिन जैसी स्वाद वाली आइसक्रीम पसंद है तो आप एक संवेदनशील व्यक्ति हैं। आपको ऐसे पार्टनर की तलाश रहती हैं, जिनसे आप गहरी व छिपी भावनाएं शेयर कर सकें।

मिंट चॉकलेट चिप

आप बहस करना पसंद करते हैं और महत्वाकांक्षी लेकिन आत्मविश्वास किस्म के हैं। आप तब तक आराम नहीं करते जब तक आपको संतुष्टि ना मिले।

PunjabKesari

रैंबो शर्बत

जो लोग इंद्रधनुषी शर्बत आइसक्रीम के विभिन्न रंगों का आनंद लेते हैं, उनका स्वभाव वास्तव में इन चमकीले रंगों से बिल्कुल विपरीत होता है।

चॉकलेट चिप

आप जितना हो सके दूसरों की मदद करने से खुद को कभी नहीं रोकेंगे। आप जाने-माने और काफी सक्षम भी हैं, जो आपको एक अच्छा नेता बना सकता है।

पिस्ता

पिस्ता आइसक्रीम खाने वाले लोग हमेशा नियंत्रण में रहते हैं। ऐसे लोग बहुत रचनात्मक भी हैं और इन्हें समझने में काफी कठिन है।

PunjabKesari

Related News