आइलैंड में छुट्टियां बिताने की बात हो तो लोग विदेशी कंट्री में ही जाना पसंद करते है। मगर भारत में भी ऐसे कई आइलैंड है, जिसे देखने के लिए आप विदेश जाने का ऑफर भी छोड़ दें। पहाड़ों और पानी से घिरे इन खूबसूरत आइलैंड को देखने के बाद आप बार-बार यहां आना चाहोगे। तो चलिए जानते हैं भारत के कुछ ऐसे खूबसूरत आइलैंड के बारे में जहां आप अपनी छुट्टियां यादगार बना सकते हैं।
1. अंडमान
अंडमान आइलैंड के चारों तरफ फैली शांति और खूबसूरती किसी जन्नत से कम नहीं। भीड़भाड़ से दूर छुट्टियां एंजॉय करने के लिए यह बेस्ट प्लेस है।
2. लक्ष्यद्वीप
अरब सागर में बसे इस आइलैंड की खूबसूरत जंगल, पाम ट्री और नारियल के पेड़ टूरिस्ट और अपनी ओर आकर्षित करते हैं। अक्टूबर से मई तक यहां जाने का सबसे सही समय है।
3. दीव
समुद्र के खूबसूरत नजारों के अलावा यहां देखने के लिए खूबसूरत मंदिर, चर्च और म्यूजियम भी हैं। इसके अलावा आप इस आइलैंड में पुर्तगाली संस्कृति की झलक देख सकते हैं।
4. सेंट मेरी
यह कर्नाटक में छोटे-छोटे द्वीपों का एक समूह है। मेपल से नाव लेकर 15 मिनट में यहां पहुंचा जा सकता है। यहां का कोकोनट गार्डन देखने दूर-दूर से टूरिस्ट्स आते हैं।
5. दमन
पुरानी इमारतें, नदियां, झरने, समुद्र का किनारा और यहां खूबसूरत नजारे इस आइलैंड को खास बनाते हैं। इसके अलावा घूमने के लिए दमनगंगा, मोती बीच, देविका बीच और जैमपोरे बीच भी है। आप यहां किसी भी मौसम में घूमने के आ सकते हैं।
6. निकोबार
सितंबर-अक्टूबर में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इसके लिए आप निकोबार द्वीपसमूह में भी जा सकते हैं। यहां की वॉटर एक्टिविटी आपके ट्रिप को रोमांच से भर देगी। वहीं, यहां की खूबसूरती और शांति आपकी छुट्टियों को सुकून भरी बनाएगी।
7. बारातांग आइलैंड
बारातांग आइलैंड में लाइम स्टोन की गुफाओं को देखने का अनुभव आप भी कभी नहीं भूल पाएंगे। सितंबर से अक्टूबर के बीच तो इसकी खूबसूरती और भी बढ़ जाती है।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP