24 APRWEDNESDAY2024 8:32:17 AM
Nari

Women Care: हाइजीन रहने के लिए महिलाओं के काम आएंगे ये छोटे-छोटे Tips

  • Edited By palak,
  • Updated: 02 Jun, 2022 06:17 PM
Women Care: हाइजीन रहने के लिए महिलाओं के काम आएंगे ये छोटे-छोटे Tips

महिलाएं अपने आउटफिट्स का, ब्यूटी का खास ध्यान रखती हैं। लेकिन भागदौड़ भरी इस जिंदगी में अपने पर्सनल हाइजीन को मेंटेन करना भूल जाती हैं। स्वस्थ रहने के लिए हाइजीन को मेंटेन करके रखना बहुत ही जरुरी होता है। इससे आपको कोई भी स्वास्थ्य संबंधी बीमारी नहीं होगी। पर्सनल हाइजीन के लिए नहाना, हाथ धोना, खुद को ग्रूम करके रखना आदि चीजें शामिल हैं। आपको खुद को हाइजीन रखने के लिए इन चीजों को अपनाना बहुत जरुरी है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

बॉडी को रखें साफ 

आप अपनी बॉडी को हमेशा साफ रखें। दिन में दो बार ब्रश भी जरुर करें। इससे आपके मुंह से बदबू नहीं आएगी। आप हर तीन महीने में अपना टूथब्रश भी जरुर बदलें। इसके अलावा खुद को एक्टिव रखने के लिए आप रोज नहाएं। नहाते समय अपने हर पार्ट की सफाई भी अच्छे से करें। इससे आपको स्किन संबंधी समस्याएं नहीं होंगी। 

PunjabKesari

 पर्सनल ग्रूमिंग करें 

महिलाओं को अपनी ग्रूमिंग करते रहना चाहिए। आप अपने हाथों और पैरों के नाखून समय-समय पर काटते रहें। नाखूनों में गंदगी जमा होने के कारण आप बीमार भी हो सकती हैं। इसलिए नियमित तौर पर अपनी सफाई का खास ध्यान रखें। नाखूनों को स्वस्थ रखने के लिए आप क्यूटिकल्स पर रबिंग अल्कोहल का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप क्यूटिकल्स को काटे नहीं और ट्रिम भी न करें। नाखून यदि बढ़ते हैं तो इन्हें समय-समय पर काट लें।

PunjabKesari

साफ अंडरगार्मेंट्स पहनें 

महिलाओं को हमेशा साफ अंडरगार्मेंट्स ही पहनने चाहिए। कई बार महिलाएं जल्दबादी में गंदे अंडरगार्मेंट्स डाल लेती हैं। गंदे अंडरगार्मेंट्स डालने से आपको इंफ्केशन हो सकता है। इन पर पाए जाने वाले बैक्टिरिया आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। आप हमेशा साफ अंडरगार्मेंट्स ही पहनें। 

PunjabKesari

मेंस्ट्रुअल हाइजीन मेंटेन करें 

महिलाओं को हमेशा मेंस्ट्रुअल हाइजीन मेंटेन करके रखनी चाहिए। इससे आपको वैजाइना संबंधित इंफेक्शन का सामना करना पड़ सकता है। खासकर पीरियड्स के दौरान आपको अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना चाहिए। पीरियड्स में 2-3 बार पैड  भी जरुर बदले

इन  बातों का भी रखें खास ध्यान 

. पर्सनल हाइजीन बनाने के लिए अपने हाथों को बार-बार धोते रहें। 

PunjabKesari
. रोजाना साफ कपड़े पहनें और समय-समय पर उन्हें धोते रहें। 
. साफ -सुथरे अंडरगार्मेंट्स पहनें। 
. दिन में दो बार ब्रश भी जरुर करें। 


 

Related News