25 APRTHURSDAY2024 12:40:39 PM
Nari

महिलाओं के शरीर को Hormonal Changes से बचाते हैं ये फूड, आज से ही करें डाइट में शामिल

  • Edited By palak,
  • Updated: 28 Jul, 2022 05:29 PM
महिलाओं के शरीर को Hormonal Changes से बचाते हैं ये फूड, आज से ही करें डाइट में शामिल

महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। प्रेग्नेंसी, पीरियड्स, जैसी कई तरह की समस्याओं से महिलाओं को जूझना पड़ता है। इन सब सारी समस्याओं के दौरान उनके शरीर में हार्मोन्लस में भी बदलाव होते हैं। हार्मोन्स आपके शरीर में मेटाबॉल्जिम और कई सारी एक्टिविटीज को कंट्रोल करने में भी सहायता करते हैं। लाइफस्टाइल में बदलाव के कारण , किसी बीमारी के कारण या फिर मेडिकेशन स्ट्रेस के कारण भी महिलाओं को हार्मोन्लस बदलाव होते हैं। महिलाओं को हार्मोन्ल बदलाव से बचने के लिए अपनी डाइट में कुछ चीजें शामिल करनी चाहिए। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...

ब्रोकली 

हरी सब्जियां भी हार्मोन्ल बदलाव से शरीर को बचाने में मदद करते हैं। इनमें बहुत सारे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। ब्रोकली में ग्लूकोसिनोलेट नाम का पोषक तत्व भी पाया जाता है, जो आपके शरीर को न्यूट्रिशंस देने में मदद करता है। इसके अलावा यह बायलॉजिकल और हार्मोन्लस बदलाव में भी सहायता करता है। इसके अलावा यह कैंसर को खतरे को भी कम करने में मदद करती है। 

PunjabKesari

चने

चने में विटामिन बी, विटामिन बी6, फोलेट जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह पोषक तत्व महिलाओं के शरीर में हार्मोन्स को भी कंट्रोल करने में सहायता करते हैं। इनका सेवन करने से शरीर में सेरोटोनिन और डोपमाइन जैसे हैप्पी हार्मोन्स भी रिलीज होते हैं। 

PunjabKesari

 चेरी 

नींद न आने का कारण भी हार्मोनल बदलाव हो सकते हैं। चेरी में मेलाटोनिन जैसे फाइटोकेमिकल पाए जाता है जो आपकी अनिद्रा जैसी समस्या को दूर करने में सहायता करता है। इसका सेवन करने से आपका शरीर रिलैक्स हो जाता है और हार्मोन्स को भी सुंतलित करने में मदद करता है। 

PunjabKesari

चिकन 

आप चिकन का सेवन भी हार्मोन्स को बदलाव करने में सहायता करते हैं। इसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करने से आपके शरीर में लेप्टिन नामक हार्मोन की मात्रा भी बढ़ जाती है। इसका सेवन करने से आपके हार्मोन्स सुंतलित रहते हैं। यह आपकी मांसपेशियों को भी मजबूत करने में सहायता करते हैं।

PunjabKesari

सोया

आप सोया का सेवन भी हार्मोन्स को बैलेंस करने के लिए कर सकते हैं। इससे आपके शरीर में एस्ट्रोजन की मात्रा बढ़ जाती है। एस्ट्रोजन नामक तत्व आपके शरीर में मेटाबॉल्जिम और हार्मोन्स के स्तर को नियंत्रित करने में सहायता करता है। 

PunjabKesari

Related News