18 MAYSATURDAY2024 10:51:18 AM
Nari

Chanakya Niti: पुरुषों की ये 4 चीजें देखकर होती हैं महिलाएं आकर्षित, नहीं रख पातीं खुद पर काबू

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 17 Feb, 2023 05:22 PM
Chanakya Niti: पुरुषों की ये 4 चीजें देखकर होती हैं महिलाएं आकर्षित, नहीं रख पातीं खुद पर काबू

महान रणनीतिकार और गुरु चाणक्य ने अपनी नीतियों में कई ऐसी बातें बताई हैं, जिन्हें अगर हम हमारे जीवन में अपनाएं तो बहुत बड़ा लाभ हो सकता है। दरअसल, चाणक्य नीति के अनुसार आज हम आपको कुछ खास चीजें बताने जा रहे हैं। चाणक्य नीति में कहा गया है कि महिलाओं को समझना मुश्किल है, लेकिन असंभव नहीं है। जी हां, उन्होनें अपनी नीति में साफ किया है कि पुरुषों में कुछ खास गुण होते हैं, जिनकी ओर महिलाएं उनकी तरफ बहुत आकर्षित होती हैं। आज कि इस स्टोरी में हम आपको पुरुषों के उन्हीं गुणों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी ओर चाणक्य के अनुसार महिलाएं आकर्षित होती हैं....

दूसरी स्त्री की ओर ना देखना

चाणक्य नीति के अनुसार आमतौर पर पराई स्त्री की ओर न देखने वाले पुरुषों को पाने के लिए महिलाएं कुछ भी कर सकती हैं। महिलाएं अक्सर चाहती हैं कि वे जिस व्यक्ति से प्रेम करती हैं या जिससे उनकी शादी हुई है, वो प्यार भरी नजरों से सिर्फ उसे ही देखे, ना कि किसी और औरत को। ऐसे गुण वाले पुरुष का ओर महिलाएं जल्द रुझान करती हैं।

PunjabKesari

पुरुष के बोलने का तरीका

चाणक्य नीति के अनुसार पुरुषों के बोलने के तरीके से महिलाएं सबसे ज्यादा आकर्षित होती हैं। ऐसा कहा जाता है कि जो पुरुष महिलाओं से प्यार और सम्मान से बात करते हैं, वे उनकी ओर आकर्षित होते हैं। जब भी कोई महिला किसी पुरुष से मिलती है, तो वो उसके बात करने के तरीके पर विशेष ध्यान देती है। अगर आपके बात करने के तरीके में थोड़ी सी भी कड़वाहट या बदतमीजी नजर आए, तो महिलाएं आपके पास दोबारा कभी नहीं आएंगी।

पुरुषों की खूबसूरती से ज्यादा व्यक्तिव देखती हैं महिलाएं

आर्चाय चाणक्य के अनुसार महिलाएं पुरुषों की खूबसूरती से ज्यादा उनके व्यक्तिव यानी पर्सनैलिटी को देखती हैं। कहते हैं प्यार खूबसूरती या बदसूरती देख कर नहीं किया जाता और महिलाएं इस पर विशेष ध्यान देती हैं। वे अच्छी पर्सनैलिटी और अच्छा व्यवहार करने वाले पुरुषों के प्रति जल्दी से आकर्षित होती हैं।

PunjabKesari

बातें सुनने वाला पुरुष

चाणक्य नीति के अनुसार कुछ महिलाओं को बहुत ज्यादा बोलने की आदत है इसलिए वे हमेशा ऐसे पुरुषों की तरफ आकर्षित होती हैं, जो उनकी बातें सुनते हैं। अगर वो ऐसे पुरुषों की तरफ बहुत ज्यादा आकर्षित होती हैं जो उनकी बात सुनते हैं।

 

Related News