02 MAYTHURSDAY2024 6:02:23 PM
Nari

बॉलीवुड के हर बड़े स्टार की बेटी इसकी दीवानी, Ambani’s House में भी चर्चे, आखिर कौन हैं ये Orry?

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 27 Jan, 2023 01:37 PM
बॉलीवुड के हर बड़े स्टार की बेटी इसकी दीवानी, Ambani’s House में भी चर्चे, आखिर कौन हैं ये Orry?

बॉलीवुड नगरी की खबरों पर गॉसिप ना हो ऐसा हो नहीं सकता और इन दिनों एक शख्स इंटरनेट की दुनिया में ऐसा छाया हुआ है कि बॉलीवुड के हर बड़े स्टार के बच्चे के साथ उसे देखा जा रहा है। फिर वो सैफ की बेटी सारा, शाहरुख की सुहाना या अजय की बेटी न्यासा देवगन हो , सभी उन्हीं के साथ ही चिल करती दिखती हैं। सिर्फ बी-टाउन ही नहीं अंबानीज फंक्शन में भी उसी के चर्चे हो रहे हैं इसलिए तो यूजर्स जानने को बेसब्र हैं आखिर वो हैं कौन और कहां से आए हैं क्या करते हैं और बॉलीवुड से उसका कनैक्शन क्या है? जी हां, हम बात कर रहे हैं ओरहान अवतरमणि उर्फ ओरी की जिन्हें जाह्नवी से लेकर न्यासा तक, कई नामी स्टारकिड्स के साथ पार्टीज में देखा गया है।

कौन है ओरी?

सबसे पहले बता दें कि ओरी सबकी नजरों में कैसे आए? ओरी जो कि एक बिजनेसमेन के बेटे हैं और पेशे से सोशल एक्टिविस्ट और ट्रैन्ड एनिमेटर हैं। ओरहान अमीरी, टॉम फोर्ड, विजन ऑफ सुपर और प्राडा जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने सारा अली खान के साथ ही अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। इंस्टाग्राम पर करीब ढाई लाख लोग उन्हें फॉलो करते हैं और आए दिन वह स्टार किड्स के साथ अपनी तस्वीरें भी पोस्ट करते रहते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Orhan Awatramani (@orry1)

बॉलीवुड पार्टीज के शौकीन है ओरी

 का शौक रखने वाले ओरी मीडिया की नजरों में तब आए थे जब उन्हें जान्ह्वी कपूर के साथ देखा गया था और खबरें आई थी कि जाह्नवी कपूर, ओरी को डेट कर रही हैं तभी से ओरी लाइमलाइट में आ गए। हालांकि खबरें ऐसी भी आई थी कि वह सारा अली खान को भी डेट कर रहे थे। बॉलीवुड की खूबसूरत स्टार किड्स गर्ल्स के साथ उनका नाम कई बार जोड़ा गया है। खैर, अभी हाल ही में ओरी को न्यासा देवगन के साथ भी न्यू ईयर पार्टी सेलिब्रेशन में देखा गया था। इसीलिए लोग कंफ्यूज थे कि ओरी न्यासा, अनन्या, जाह्नवी या खुशी, आखिर ब्वॉयफ्रैंड किसके हैं या फिर ये इन स्टार गर्ल्स के सिर्फ अच्छे व क्लॉज दोस्त हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Orhan Awatramani (@orry1)

कैसे बढ़ी ओरी की अंबानीज के साथ नजदीकियां ?

कुछ दिन पहले हुई अनंत अंबानी की इंगेजमेंट पार्टी में भी ओरी को देखा गया। अब आप सोच रहे होंगे बी-टाउन तक तो सही है लेकिन अंबानीज के साथ ओरी की नजदीकियां कैसे है? तो आपको बता दें कि ओरी, रिलायंस रिटेल के स्पैशल प्रोजेक्ट डिविजन को लीड कर रहे हैं जो कि इंटरनेशनल कोलेब्रेशन और इंडियन फैशन इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने की परियोजना में लगा है। रिलायंस रिटेल की चेयरपर्सन ईशा अंबानी पीरामल के वह काफी क्लॉज हैं!

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Orhan Awatramani (@orry1)

बी-टाउन दीवाज के साथ पार्टीज के शौकीन ओरी एक और बात के लिए फेमस है कि वह हर बार नई ही लुक में नजर आते है। हर लुक में उनका हेयरस्टाइल एकदम हटके होता है। वही अपने ड्रेसिंग स्टाइल के साथ भी वह एक्सपेरिमेंट करते दिखते हैं तो देखा आपने कैसे एक नॉन-फिल्मी ओरी, इंडस्ट्री की हर दीवा को अपना दीवाना बनाए हुए है। अब तो आप जान गए होंगे कि ओरी है कौन और हर स्टारकिड गर्ल इनके साथ पार्टी करती घूमती और पोज देते कैसे नजर आ जाती है।

Related News