03 SEPTHURSDAY2026 6:43:57 AM
Nari

कौन हैं बादशाह की पहली पत्नी जैस्मीन मसीह! 2020 में हुआ था तलाक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता

  • Edited By Monika,
  • Updated: 01 Sep, 2026 02:01 PM
कौन हैं बादशाह की पहली पत्नी जैस्मीन मसीह! 2020 में हुआ था तलाक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता

नारी डेस्क : रैपर और सिंगर बादशाह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। ईशा रिखी से शादी के करीब पांच महीने बाद दोनों ने अलग होने का ऐलान किया है। इसके बाद बादशाह की पहली पत्नी जैस्मीन मसीह का नाम भी एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर जैस्मीन मसीह कौन हैं और बादशाह के साथ उनकी शादीशुदा जिंदगी कैसी रही थी।

कौन हैं जैस्मीन मसीह?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैस्मीन मसीह मूल रूप से पंजाब के जालंधर की रहने वाली हैं और अब लंदन में रहती हैं। वह ग्लैमर और मीडिया की चकाचौंध से काफी दूर रहना पसंद करती हैं। बादशाह और जैस्मीन की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी के दौरान हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और दोनों ने 2012 में शादी कर ली। शादी के बाद दोनों एक बेटी के माता-पिता बने। साल 2017 में उनकी बेटी जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह का जन्म हुआ। हालांकि, कुछ समय बाद दोनों के रिश्ते में दूरियां आने लगीं और उन्होंने अलग होने का फैसला किया। 2020 में दोनों का तलाक हो गया।

PunjabKesari

क्यों हुआ था बादशाह और जैस्मीन का तलाक?

बादशाह और जैस्मीन ने अपने रिश्ते की निजी वजहों को सार्वजनिक तौर पर ज्यादा साझा नहीं किया था। हालांकि, बादशाह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जैस्मीन लंदन में पली-बढ़ी थीं और शादी के बाद भारत में रहने के साथ तालमेल बिठाने में उन्हें परेशानी हो रही थी। इसी वजह से दोनों के बीच दूरियां बढ़ीं और उन्होंने अलग होने का फैसला किया। बता दें की बादशाह और जैस्मीन की बेटी जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह अपनी मां के साथ लंदन में रहती हैं। जैस्मीन ने शादी के बाद खुद को मीडिया और लाइमलाइट से दूर रखा। वह सोशल मीडिया पर भी अपनी निजी जिंदगी को लेकर ज्यादा चर्चा नहीं करती हैं।

यें भी पढ़ें : बड़े ब्रेस्ट वाली महिलाओं में आम हैं ये 4 परेशानियां, जानें कारण

जैस्मीन ने कभी नहीं चुनी लाइमलाइट

बादशाह की पहली पत्नी होने के बावजूद जैस्मीन ने कभी मनोरंजन जगत की सुर्खियों में रहने की कोशिश नहीं की। उन्होंने मीडिया इंटरव्यू से भी दूरी बनाए रखी और अपने रिश्ते या तलाक को लेकर सार्वजनिक रूप से ज्यादा बात नहीं की। अब बादशाह की दूसरी शादी भी चर्चा में है। ईशा रिखी से शादी के करीब पांच महीने बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर एक संयुक्त बयान जारी कर अलग होने की पुष्टि की है। दोनों ने अपने फैसले को आपसी सम्मान के साथ लिया गया निर्णय बताया है और लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है।

Related News