20 APRSATURDAY2024 2:35:14 AM
Nari

बैंगलुरु एयरपोर्ट में गरबे पर थिरके यात्री, वायरल वीडियो देख यूजर्स बोले- 'मैंने मिस...'

  • Edited By palak,
  • Updated: 05 Oct, 2022 12:01 PM
बैंगलुरु एयरपोर्ट में गरबे पर थिरके यात्री, वायरल वीडियो देख यूजर्स बोले- 'मैंने मिस...'

नवरात्रि आज से खत्म हो गए हैं। लेकिन नौ दिनों तक चले इस पर्व का लोगों ने जमकर आनंद लिया है। हर किसी राज्य ने अपने-अपने अंदाज में देवी की आराधना की है। खासकर बंगाल में दुर्गा पूजा का आयोजन काफी धूम-धाम से किया जाता है। गरबा और डांडिया के साथ लोग यह त्योहार बहुत ही धूमधाम से मना रहे हैं। इसी बीच बैंगलुरु एयरपोर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें लोग गरबे पर थिरकते नजर आ रहे हैं। यात्रियों के साथ-साथ एयरपोर्ट का स्टाफ भी गरबा कर रहा है। 

 

लोगों ने जमकर किया गरबा 

यात्रियों और एयरपोर्ट स्टाफ का यह वीजियो किसी दिव्या नाम की ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। दिव्या ने अपने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि - जब कोई कहे कि बैंगलुरु में कुछ भी हो सकता है तो उनका विश्वास जरुर कीजिए। बैंगलुरु एयरपोर्ट पर स्टाफ ने भी ऐसा ही क्रेजी काम किया है। देखकर बहुत अच्छा लगा कि कैसे अनजान यात्री गरबा कर रहे हैं। दिव्या ने वीडियो के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। 

7 हजार से भी ज्यादा बार देखा लोगों ने वीडियो

ट्विटर पर डाले गए इस वीडियो को लोगों का बहुत ही प्यार मिल रहा है। लोग वीडियो को देख बहुत प्यारे कमेंट्स भी कर रहे हैं। इस वीडियो को अभी तक लोग 7 हजार से भी ज्यादा बार देख चुके हैं। 

यूजर्स ने किए दिल को छूने वाले कमेंट्स 

वीडियो को देख यूजर्स ने दिल को छू लेने वाले कमेंट्स किए। एक यूजर्स ने लिखा कि - 'मैंने मिस कर दिया, मैं यहां 9:30 बजे था। 7:30 बजे तक दोबारा वापस आकर दोबारा देखते हैं।' 

PunjabKesari

एक यूजर्स ने लिखा कि - 'नम्मा बैंगलुरु कई संस्कृतियों को मिलाता है।' 

PunjabKesari

अन्य यूजर्स ने लिखा कि - 'सिर्फ लोकल भाषा और संस्कृति के सम्मान को छोड़कर यह एयरपोर्ट हर किसी चीज में अच्छा है।' 

PunjabKesari

बैंगलुरु एयरपोर्ट ने भी दी प्रतिक्रिया 

बैंगलुरु एयरपोर्ट ने ट्विट देखने के बाद यूजर दिव्या का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा कि - 'धन्यवाद हमें मैंशन करने के लिए , बैंगलुरु एयरपोर्ट यात्रियों के लिए बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करता है। हमें तब बहुत अच्छा लगता है जब पैंसजर्स हमारे प्रयासों की प्रशंसा करते हैं।'  

PunjabKesari

Related News