24 APRWEDNESDAY2024 5:41:39 PM
Nari

किराए के घर में हो रहे हैं शिफ्ट तो काम आएंगे ये Vastu Tips

  • Edited By palak,
  • Updated: 05 Jun, 2022 03:58 PM
किराए के घर में हो रहे हैं शिफ्ट तो काम आएंगे ये Vastu Tips

नौकरी, व्यवसाय या फिर किसी अन्य परेशानी के कारण अक्सर लोगों को किराए का घर खरीदना पड़ता है। कई लोग तो अपनी पूरी जिंदगी ही किराए के घर में बिता देते हैं। घर चाहे अपना हो या किराए का यदि उसमें वास्तु दोष हो तो व्यक्ति को जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको कुछ ऐसे वास्तु नियम बताते हैं, जिन्हें आप घर खरीदने से  पहले ध्यान में रख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

उत्तर-पूर्व दिशा में बनाएं पूजा स्थल 

घर में सबसे पहले पूजा स्थल को ही महत्व दिया जाता है। आप यदि किराए के घर में पूजा स्थल बनाना चाहते हैं तो उत्तर-पूर्व दिशा में बना सकते हैं। इस दिशा में आप अपने आराध्य की मूर्ति लगा सकते हैं। यहां पर मूर्ति लगाने से आपके जीवन के दुख दूर होंगे और आप रोगों से भी दूर रहेंगे। 

Simple Tips for Pooja room Vastu & Pooja Room Direction

सोने के लिए रखें यह दिशा 

किराए का घर हो या फिर अपना आप सोते समय अपना सिर दक्षिण दिशा में और पैर उत्तर दिशा में ही रखें। सोने की सही दिशा भी आपके जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है। दक्षिण दिशा में भूलकर भी पैर न करें। इससे आपको मानसिक रुप से तनाव का सामना करना पड़ सकता है। 

PunjabKesari

फालतू सामान रखें दक्षिण-पश्चिमी दिशा में 

घरों में न इस्तेमाल होने वाला समान भी बहुत होता है। उसे आप घर की दक्षिणी-पश्चिमी दिशा में रखें। इसके अलावा यदि आपके घर में कोई भारी सामान है तो उसे भी आप इसी दिशा में रख सकते हैं। 

उत्तर-पूर्व दिशा रखें खाली 

घर के उत्तर-पूर्व कोणे को ईशान कोणा माना जाता है। आप इस कोणे को खाली और साफ-सुथरा रखें। यदि आप इस कोणे को खाली नहीं रखना चाहते तो यहां पर पूजा स्थल बना सकते हैं। इस दिशा को धन के देवता कुबेर जी का स्थान भी माना जाता है। 

नॉर्थ-वेस्ट दिशा में हो किचन 

आप घर खरीदते समय किचन की दिशा का भी खास ध्यान रखें। किचन के वास्तु दोष के कारण आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा आपको स्वास्थ्य संबंधी बीमारियां भी हो सकती हैं। आप नॉर्थ-वेस्ट दिशा का किचन ही चुनें। 
PunjabKesari

Related News