03 MAYFRIDAY2024 2:54:21 AM
Nari

सोई किस्मत को जगाने के लिए घर में इस दिन लगाएं मोरपंखी का पौधा

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 05 Feb, 2024 03:58 PM
सोई किस्मत को जगाने के लिए घर में इस दिन लगाएं मोरपंखी का पौधा

वास्तु शास्त्र में हर पौधे का विशेष महत्व है फिर चाहे वह तुलसी का हो या कोई भी। माना जाता है कि बसंत पंचमी के दिन घर में मोरपंखी का पौधा लगाना बेहद शुभ होता है। इसे विद्या का पौधा भी कहा जाता है। इसे घर में लगाने से मां सरस्वती के साथ मां लक्ष्मी की भी असीम कृपा प्राप्त होती है। ये घर की खूबसूरती को तो बढ़ाता ही है साथ ही साथ घर में सकारात्मक ऊर्जा भी लाता है। इससे घर का वातावरण शुद्ध होता है। तो चलिए जानते हैं इस पौधे के वास्तु के अनुसार क्या लाभ है और इसे लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

पौधा लगाने की सही दिशा

PunjabKesari

मोरपंखी के पौधे को हमेशा घर के पूर्व या उत्तर दिशा की ओर लगाना चाहिए। आप चाहे तो घर के मुख्य द्वार में भी लगा सकते है। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। इस पौधे को हमेशा जोड़े में लगाना चाहिए। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में हमेशा खुशियां बनी रहती है।

इस दिशा में लगाने से करें बचाव

मोरपंखी के पौधे को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। दक्षिण दिशा में लगाने से अशुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही इस बात का ध्यान जरुर रखें कि अगर आपका पौधा सूख जाता है तो उसे तुरंत हटाकर दूसरा पौधा लगाना चाहिए।

घर में आती है बरकत

मोरपंखी का पौधा लगाने से घर में सुख-शांति तो आती ही है और परिवार के सदस्यों के जीवन में भी बरकत बनी रहती है। इस पौधे को लगाने से घर में लक्ष्मी का वास होता है। कर्ज को दूर करने के लिए भी इस पौधे को घर में लगा सकते हैं।

विद्या का पौधा

PunjabKesari

मोरपंखी के पौधे को विद्या का पौधा भी कहा जाता है। अक्सर लोग इसे किताबों के बीच में भी रखते है। किताबों के बीच में रखने से व्यक्ति का मन पढ़ाई की ओर लगता है। मोरपंखी के पौधे को घर में लगाने से परिवार के लोगों की बुद्धि तेज होती है। इससे बच्चों का दिमाग तेज चलने लगता है और उनका मन पढ़ाई में लगने लगता है। परिवार के सदस्यों की बुद्धि में विकास होता है और व्यक्ति को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के अवसर भी मिलते हैं।

डर को दूर करे

मोरपंखी के पौधे को घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा घर में नहीं आती। किसी भी प्रकार के भय से मुक्ति मिलती है। मन शांत होता है।

खत्म होता है आपसी मनमुटाव

मोरपंखी का पौधा घर में लगाने से आपसी मनमुटाव खत्म होता है। जिससे परिवार में एकता बनी रहती है।

Related News