27 APRSATURDAY2024 4:19:16 AM
Nari

पति-पत्नी में रहता है कलह-कलेश तो अपनाकर देखें ये उपाय

  • Edited By neetu,
  • Updated: 08 Jul, 2020 01:45 PM
पति-पत्नी में रहता है कलह-कलेश तो अपनाकर देखें ये उपाय

वास्तु के अनुसार घर के सदस्यों में प्यार व मेलजोल होने से भगवान की कृपा बनी रहती है। ऐसे में घर का माहौल पॉजीटिव होने से सुख-शंति व समृद्धि का वास होता है। मगर किसी कारण पति-पत्नि में लड़ाई-झगडे़ होने से घर का वातावरण दूषित होने लगता है। परिवार वालों की एकता भंग होने से घर में अशांति फैलती है। ऐसे में वास्तु से जुड़े कुछ उपायों को अपनाकर इन परेशानियों से बचा जा सकता है। 

अन्नपूर्णा का वास

घर में कोई भी फल, मिठाई लाने पर सबसे पहले भगवान जी को भोग लगाएं। उसके बाद उस चीज को बुजुर्गों और बच्चों को खिला कर ही खुद खाएं। इस तरह बड़े और बच्चों को खुश देखकर मां अन्नपूर्णा देवी प्रसन्न होती हैं। ऐसे में घर हमेशा अन्न और धन से भरा रहता है।

nari

सुखमय वैवाहिक जीवन

महिलाओं को अपने हाथों में 2 सोने की या पीले रंग की चूड़ियां जरूर पहननी चाहिए। इससे उनकी शादीशुदा जिंदगी में प्यार बना रहता है। लड़ाई-झगड़े दूर हो संबंधों में मिठास आती है।

nari

बुरी नजर से बचाएं

पानी में थोड़ा सा नमक मिलाकर पूरे घर में पोंछा लगाना चाहिए। नहीं तो घर के किनारों पर नमक डालकर इसे साफ करें। इससे घर में मौजूद नाकारात्मक ऊर्जा दूर होने के साथ बुरी नजर से बचाव रहेगा। मगर गुरुवार के दिन नमक वाला पोंछा लगाने से बचें।

अच्छी सेहत

घर की सीढ़ियों के नीचे टूटा हुआ और बेकार सामान रखने से बचें। नहीं परिवार वालों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। 

nari

पॉजिटिव एनर्जी

घर में जूते-चप्पलों को हमेशा पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। साथ ही इन्हें गंदा और इधर- उधर बिखेर कर नहीं रखना चाहिए। इन्हें सभी जगह पर रखने से घर में साकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही घर का माहौल खुशनुमा बना रहता है।

सुख-समृद्धि व शांति

रोजाना सुबह और शाम को पूजा करने के बाद 1-1 कपूर जरूर जलाएं। इसके धुएं से घर में मौजूद सारी नेगेटिविटी दूर होगी। घर का वातावरण खुशनुमा और शांतिमय होगा। साथ ही घर में मौजूद छोटे- छोटे जीव व जन्तु नष्ट हो जाएंगे।

nari

आर्थिक स्थिति

गेहूं को पिसवाने के लिए हमेशा सोमवार या शनिवार को दें। साथ ही इसमें थोड़े से चने जरूर मिलाएं। इससे परिवार वालों की सेहत बरकरार रहेगी। साथ ही पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर हो घर पर धन की देवी लक्ष्मी का वास होता है।

nari

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News