28 APRSUNDAY2024 8:34:48 AM
Nari

पक्षियों और जानवरों का पेट भरने से चमकेगी सोई हुई किस्मत, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

  • Edited By palak,
  • Updated: 03 Aug, 2023 02:10 PM
पक्षियों और जानवरों का पेट भरने से चमकेगी सोई हुई किस्मत, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

जैसे इंसान को खाने की जरुत होती ही वैसे ही पक्षियों के लिए भी खाना जरुरी होता है। परंतु इंसान तो भूख लगने पर खुद खाना खा लेता है लेकिन बिचारे पक्षी और जानवर तड़पते रहते हैं। वास्तु शास्त्र की मानें तो पशु-पक्षियों और जानवरों का दाना डालना पुण्य का काम माना जाता है। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि कौन से पक्षी को दाना डालना शुभ रहेगा.... 

गाय को खिलाएं चारा 

मान्यताओं के अनुसार, नवग्रहों को शांत करने के लिए गाय की बहुत ही अहम भूमिका बताई गई है। गो माता को चारा खिलाने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होकर भक्तों को मानसिक शांति और सुखमय जीवन का वरदान देती हैं। इसके अलावा कुंडली में बुध ग्रह को शांत करने के लिए भी गाय को हरा चारा खिलाना शुभ माना जाता है। 

PunjabKesari

बिल्ली दूर करेगी बैडलक

बिल्ली को खाना खिलाने से व्यक्ति पर किसी भी तरह के जादू का असर कम होता है। इसके अलावा जीवन में राहु के अशुभ प्रभाव के कारण परेशानियां आ रही हैं तो वह भी दूर होती है। बेडलक दूर करने के लिए भी बिल्ली को खाना खिलाना शुभ माना जाता है। 

चींटियां लाएंगी सौभाग्य 

मान्यताओं के अनुसार, यदि काली चींटियों को चावल में चीनी मिलाकर खिलाएं तो इससे व्यक्ति का सौभाग्य बढ़ता है इसके अलावा परिवार में सुख-शांति और समृद्धि भी बढ़ती है। 

PunjabKesari

पक्षियों को डालें दाना

अच्छे करियर और स्वास्थ्य  के लिए पक्षियों को दाना डालना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इससे कुंडली में राहु-केतू की महादशा भी सुधरती है। 

कुत्ते को खिलाएं रोटी 

कुत्ता पालने से घर की नेगेटिव एनर्जी दूर होती है और कभी भी घर को बुरी नजर नहीं लगती। इसके अलावा कुत्ते को रोटी खिलाने से शनि दोष, शनि की साढ़ेसाती, शनि ढैय्या भी दूर होती है। इसके अलावा कार्य में आ रही परेशानियां और बाधाएं भी कुत्ते को रोटी खिलाने से दूर होती है।

PunjabKesari
 

Related News