20 APRSATURDAY2024 1:38:37 PM
Nari

Vastu Tips: घर में कौन- सा पौधा लगाना होता है शुभ और अशुभ?

  • Edited By neetu,
  • Updated: 19 Jun, 2020 02:52 PM
Vastu Tips: घर में कौन- सा पौधा लगाना होता है शुभ और अशुभ?

घर पर लगे पौधे दिखने में बेहद सुंदर लगते है। इसलिए बहुत से लोग घर पर अलग-अलग पौधे लगाना पसंद करते है। मगर ये घर पर अपना अच्छा और बुरा प्रभाव डालते है। वास्तु के अनुसार कुछ पौधे घर साकारात्मक ऊर्जा फैलाते है। मगर कुछ ऐसे भी होते है जिन्हें घर पर लगाने से बचना चाहिए। इनसे जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। तो चलिए जानते उन पौधों के बारे में जो हमारे जीवन में अपना शुभ औऱ अशुभ असर डालते है। 

तुलसी का पौधा

घर में तुलसी का पौधा लगाना शुभता का प्रतीक माना चाहिए। मान्यता है कि इसे घर पर लगाने से भगवान नारायण की कृपा बनी रहती है। इसलिए इसे रविवार को छोड़कर जल चढ़ाना चाहिए। साथ ही रोजाना तुलसी के पौधे के आगे दीया जला कर पूजा करनी चाहिए। इससे घर पर पॉजीटीविटी बनी रहती है। घर पर खुशियों भरा माहौल रहता है। साथ ही इसे घर की उत्तर-पूर्वी दिशा पर ही रखना चाहिए। इससे घर पर मां लक्ष्मी का वास होता है। 

मनी प्लांट

मनी प्लांट  को घर पर लगाने से सुख-समृद्धि, खुशहाली आती है। इससे परिवार में प्यार और एकता बनी रहती है। कारोबार में तरक्की मिलती है। ऐसे में व्यक्ति की आर्थिक स्थिति पर सुधार आता है। मगर बहुत से लोग इसे घर पर लगाने के पीछे अनजान है। वे इसे बाजार से खरीद कर घर लगाते है। मगर इसे खरीदकर नहीं बल्कि किसी के घर से उन्हें बिना बताएं मतलब चोरी करके अपने घर लगाना चाहिए। इससे घर पर देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

केले का पौधा

केले का पौधा भगवान विष्णु जी को अति प्रिय होता है। इसके साथ ही कोई भी मांगलिक समारोह होने से पहले घर पर सबसे पहले केले के पत्तोें को लाया जाता है। इसके साथ ही पूजा-पाठ, हवन आदि में इसके शुभ पत्तों को इस्तेमाल किया जाता है। इससे जीवन की खुशियों का आगमन होता है। 

खिले फूल 

खिले हुए फूलों को लगाने से घर पर पॉजीटिविटी आती है। मगर इसे कभी सूखने नहीं देना चाहिए। अगर कहीं ये सूख जाएं तो तुरंत इसे बदल लें। नहीं तो घर में नेगेटिविटी फैलती है। 

छोटे पौधें

वास्तु के अनुसार घर के आंगन या रसोई में पुदीना, धनिया, पालक और हरी मिर्च छोटे पौधें लगाने चाहिए। इससे घर का वातावरण सुखमय रहता है। साथ ही चीटियों और मक्खियों की परेशानी भी दूर होती है। 

बेल वृक्ष

माना जाता है कि भगवान शिव को प्रिय इस पेड़ में भगवान खुद वास करते है। इसलिए इसे घर पर लगाने से व्यक्ति के जीवन की परेशानियां दूर होती है। जॉब, कारोबार, बिजनेस में तरक्की के रास्ते खुलते हैं। 

हल्दी का पौधा

घर पर हल्दी का पौधा लगाने से नैगेटिविटी दूर होती है। घर में साकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे घर के लोगों में प्यार बढ़ता हैं।

गुलाब

बहुत से लोग घर पर फूलों वाले पौधे लगाना पसंद करते हैं। वे गुलाब, चंपा व चमेली जैसे सुगंधित पौधों को घर के आंगन में लगाते है। वास्तु के अनुसार इससे घर का वातावरण खुशनुमा बना रहता है। साथ ही इसकी खूशबू से मानसिक सशांति मिलती है। तनाव और चिंता से मुक्ति मिलती है। मगर काले रंग का गुलाब और लाल रंग के गंदे के फूलों को घर पर लगाने से बचना चाहिए। ये घर में अशांति फैलाने का काम करते है। 

इमली का पौधा

इसे घर पर लगाने से घर-परिवार में लड़ाई-झगड़े बढ़ते है। परिवार के सद्स्यों में निरंतर अनबन रहती है। 

दुग्धदार पौधे

वास्तु के अनुसार दुग्धदार पौधे घर पर होने से धन संबंधी हानि हो सकती है। साथ ही घर में उदासी छाई रहती है। 

कांटेदार पौधे

चाहे कुछ कांटेदार पौधे देखने में सुंदर और आर्कषित लगते है। मगर इसे घर पर लगाने से बचना चाहिए। वास्तु के अनुसार इसका घर होना अशुभ माना जाता है। इससे घर-परिवार पर नैगेटिविटी फैलती है। साथ ही लड़ाई-झगड़ों की संभावना होती है। 

शमी का पौधा

वास्तु के अनुसार शमी का पौधा शुभता का प्रतीक होता है। मगर इसे घर पर ऐसे लगाना चाहिए कि घर से बाहर जाते समय यह पौधा आपकी दाहिनी तरफ नजर आए। 

 

Related News