26 APRFRIDAY2024 9:45:09 PM
Nari

चेहरे की झाइयों से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे, जल्द ही दिखेगा फर्क

  • Edited By neetu,
  • Updated: 07 Sep, 2020 01:47 PM
चेहरे की झाइयों से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे, जल्द ही दिखेगा फर्क

चेहरे पर दाग-धब्बे और झाइयां सुंदरता को खराब करने का काम करते हैं। खासतौर पर झाइयां होने से चेहरे की रंगत असमान लगने लगती है। चेहरे पर पड़े ये हल्के रंग के दाग से स्किन समय से पहले ही बूढ़ी लगने लगती है। ऐसे में इससे परेशान बहुत- सी लड़कियां ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करती है।मगर बहुत बार इसका सही रिजल्ट नहीं मिल पाता है। ऐसे में इस परेशानी से बचने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाया जा सकता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में जो झाइयों की समस्या को दूर चेहरे पर नेचुरल ग्लो जगाने में मदद कर सकते है। 

एलोवेरा जेल 

स्किन से जुड़ी किसी भी समस्या को दूर करने के लिए एलोवेरा काफी फायदेमंद होता है। औषधीय गुणों से भरपूर एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाने से त्वचा का प्राकृतिक पीएच लेवल बेलेंस में रहने में मदद मिलती है। दाग-धब्बे, झाइयों की समस्या दूर हो चेहरा नेचुरली ग्लो करता है। इसे लगाने के लिए एक कटोरी में 2 चम्मच एलोवेरा जेल और 1/2 चम्मच शहद मिक्स करें। तैयार मिश्रण को चेहरे पर  करीब 15-20 मिनट तक लगा कर रखें। बाद में इसे गुनगुने पानी से साफ कर लें। रोजाना इसे लगाने से झाइयों की समस्या दूर स्किन से जुड़ी अन्य परेशानियों से भी राहत मिलेगी।

nari,PunjabKesari

कच्चा आलू 

चेहरे पर पड़ी झाइयों को दूर करने के लिए कच्चे आलू का इस्तेमाल करना काफी कारीगर साबित होता है। इसके लिए सबसे पहले आलू को धोकर छील लें। अब उसे गोल आकार में काट कर उसपर कुछ बूंदें पानी की डालें। फिर उससे अपने चेहरे की सर्कुलर मोशन में मसाज करें। हल्के हाथों से लगातार 10 मिनट कर यह प्रक्रिया दोहराएं। उसके बाद चेहरे पर गुनगुने पानी से साफ कर लें। इसे दिन में कम से कम 2-3 बार लगाएं। ऐसा करीब 1 महीना करने से झाइयों के निशान दूर होने में मदद मिलेगी। आलू में मौजूद पोषक तत्व त्वचा की गहराई में जाकर झाइयों को दूर करने के साथ रंगत निखारने में मदद करता है। 

सेब का सिरका

सेब के सिरके में विटामिन, कैल्शियम, एंटी- ऑक्सीडेंट, एंटी- वायरल, एस्ट्रिंजेंट गुण पाएं जाते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने के साथ चेहरे पर लगाने से भी कई तरह की स्किन से संबंधित  परेशानियों से छुटकारा मिलता है।  खासतौर पर झाइयों की समस्या होने पर सेब का सिरका काफी फायदेमद होता है। इसे लगाने के लिए एक कटोरी में सेब के सिरके की कुछ बूंदों को पानी में मिक्स कर कॉटन की मदद चेहरे पर लगाएं। इसे करीब 5 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। ऐसा लगातार करने से कुछ ही दिनों में झाइयां कम होने लगेगी। साथ ही झाइयों के कारण खराब हुई त्वचा रिपेयर हो चेहरे पर नेचुरली ग्लो आएगा।

nari,PunjabKesari

नींबू और शहद

नींबू का रस स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से राहत दिलाने का काम करता है। अगर किसी के चेहरे पर झाइयों पड़ी हो इसे दूर करने के लिए नींबू रामबाण की तरह काम करता है। इसके साथ ही शहद में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व त्वचा की गहराई से सफाई कर स्किन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए एक कटोरी में नींबू की कुछ बूंदें और शहद डालकर मिक्स करें। तैयार मिश्रण को चेहरे पर करीब 15 मिनट तक लगााएं। बाद में इसे गुनगुने पानी के साथ साफ कर लें। इसे  मिश्रण को दिन में 2 से  3 बार लगाने से जल्द ही फर्क महसूस होगा। 


 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News