20 APRSATURDAY2024 1:09:21 AM
Nari

इन 5 तरीकों से डालें बच्चों में मनी सेविंग की आदत

  • Edited By neetu,
  • Updated: 28 May, 2020 03:35 PM
इन 5 तरीकों से डालें बच्चों में मनी सेविंग की आदत

बच्चे हमेशा उन चीजों को करते हैं जो वे अपने बड़ों से सीखते हैं। बच्चों में पेरेंट्स जैसी आदतें डालते हैं वे वैसी ही अपनाते हैं। इसलिए छोटी उम्र में ही उन्हें अच्छी चीजें सिखाना बहुत जरूरी हैं। ऐसे में सभी से अच्छा व्यवहार करना, काम ढंग से करना आदि के साथ उन्हें पैसों को बचाने का गुण भी जरूर सिखाना चाहिए। उन्हें पैसों की अहमियत बतानी चाहिए। ताकि आगे चलकर उन्हें कोई परेशानी न आए। इसके साथ उन्हें सही तरीके से खर्च करना आएगा। आइए जानते हैं बच्चों में यह गुण कैसे डाला जा सकता है।

piggy bank,nari

पिगी बैंक

बच्चों को पैसों की कद्र करना सीखाए। उन्हें पिगी बैंक लाकर दें। साथ ही उन्हें उनकी पॉकेट मनी से कुछ पैसे बचा कर उसमें डालने की आदत डालें। उन्हें समझाएं कि पिगी बैंक में जमा हुई अमाउंट उनकी होगी। इन पैसों से वे अपनी मनपसंद चीजें खरीद सकते हैं।  ‌

सेविंग इंट्रेस्ट

बच्चों के पिगी बैंक में अपनी तरफ से कुछ सेविंग अमाउंट डालें। इससे पैसे जोड़ने के लिए उनका हौंसला बढ़ेगा। 

saving money,nari

शॉपिंग लिस्ट करें तैयार

शॉपिंग जाने से पहले एक लिस्ट तैयार करें। इससे आपका बजट नहीं हिल पाएगा। इसके साथ ही ऐसे ही बच्चों को भी करने की आदत डालें। उन्हें समझाएं कि वे एक दिन में कितने पैसे खर्च कर सकते हैं। साथ ही उन्हें Need और Want का फर्क समझाएं। इसतरह शौपिंग के दौरान वे जिद्द नहीं करेंगे। उन्हें पता होगा कि उन्हें किस चीज के लिए कितने पैसे मिलेंगे।

piggy bank,nari

गोल करें सेट

बच्चों से पैसों को बचाने का गोल सेट करवाएं। जैसे कि, अगर बच्चे को कोई खिलौना चाहिए तो उसे बताए कि उसे इसे पाने के लिए खुद पैसे जोड़ने होंगे। इसतरह अपनी फेवरेट चीज को हासिल करने पर बच्चे खुश होंगे। साथ ही बच्चे का किसी भी चीज को पाने के लिए उत्साह और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। 

खुद पर करें कंट्रोल

असल में बच्चे अपने बड़ों और पेरेंट्स को फॉलो करते हैं। ऐसे में अगर आप खुद उनके सामने ज्यादा खर्चा करेंगे तो वो पैसे बचाना कभी नहीं सीखेंगे। इसलिए मनी सेव करने की शुरुआत पहले खुद से करें।

saving money,nari

Related News