27 APRSATURDAY2024 9:27:29 AM
Nari

वरमाला से लेकर सात फेरे, शादी के 5 साल बाद सामने आई Deepveer की वेडिंग से Unseen तस्वीरें

  • Edited By palak,
  • Updated: 26 Oct, 2023 12:37 PM
वरमाला से लेकर सात फेरे, शादी के 5 साल बाद सामने आई Deepveer की वेडिंग से Unseen तस्वीरें

बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल की बात करें तो उसमें दीपिका-रणवीर का नाम सबसे ऊपर आता है। दोनों ही बी-टाउन की हिट जोड़ी है। फैंस भी दीपवीर को जोड़ी को इतना पसंद करते हैं कि उनसे जुड़ी अपडेट्स जानने के लिए हर समय एक्साइटेड रहते हैं। हाल ही में कपल करण जौहर के शो कॉफी विद करण सीजन 8 में बतौर कपल दिखे। इस दौरान दोनों ने शादी के 5 साल बाद फैंस को अपनी शादी की पूरी झलक दिखाई है। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही हैं। तो चलिए दिखाते हैं आपको दीपवीर की शादी की कुछ अनसीन तस्वीरें....

ड्रीमी वेडिंग की तस्वीरें आई सामने 

आपको बता दें कि कपल की शादी को 5 साल हो गए हैं। ऐसे में अब 5 साल के बाद उन्होंने अपनी ड्रीमी वेडिंग की कुछ अनसीन तस्वीरें फैंस को दिखाई हैं। यह तस्वीरें फैंस को काफी पसंद भी आई हैं। दीपिका और रणवीर ने इटली में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी जिसमें उनके परिवार और कुछ क्लॉज फ्रैंड्स ही शामिल हुए थे। दोनों ने साल 2018 में सात फेरे लिए थे। ऐसे में अब शादी की तस्वीरें देखकर दोनों के फैंस काफी एक्साइटेड दिख रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

हर रस्म निभाते हुए दिखे दीपवीर 

वायरल हुई इन तस्वीरों में दीपिका और रणवीर हर रस्म को निभाते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों अपनी शादी में काफी खुश नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर दोनों के फेरों की है। सात फेरे लेते हुए रणवीर दीपिका का हाथ थामे हुए दिख रहे हैं। वहीं फोटो के कोलॉज में बड़ी सी स्माइल देती हुई रणवीर को निहारती हुई दिख रही हैं। 

PunjabKesari

एक तस्वीर कोलॉज में रणवीर दीपिका की आंख में से कुछ हटाते हुए दिख रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में अपनी लेडी लव को वरमाला पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। 

PunjabKesari

इस तस्वीर में कपल की लव स्टोरी साफ दिख रही है। दोनों एक दूसरे में खोए हुए दिख रहे हैं। 

PunjabKesari

एक तस्वीर दोनों की शादी की है जिसमें वह रेड कलर के आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। 

PunjabKesari

वीडियो भी हुआ वायरल 

इसके अलावा दोनों की शादी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें पूरी वेडिंग दिखाई गई है। बता दें कि दीपिका और रणवीर ने इटली के बाद बैंगलुरु और मुंबई में रिसेप्शन दी थी। दोनों की रिसेप्शन में कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हुए थे। ऐसे में शादी के पांच साल के बाद दोनों की वेडिंग वीडियो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। 


 

Related News