18 DECTHURSDAY2025 11:03:04 PM
Nari

आज चंदनवाड़ी में होगा ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार , सिर्फ 15 लोग को ही अंतिम संस्कार में रहने की इजाजत

  • Edited By shipra rana,
  • Updated: 30 Apr, 2020 04:14 PM
आज चंदनवाड़ी में होगा ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार , सिर्फ 15 लोग को ही अंतिम संस्कार में रहने की इजाजत

आज सुबह 8:45 बजे दिग्गज सितारे ऋषि कपूर जी का निधन हो गया। उनका पूरा परिवार इस वक्त हॉस्पिटल में ही है। सैफ अली खान, करीना कपूर और आलिया भट्ट अभी हॉस्पिटल में पहुंचे है। ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार आज के ही दिन होगा। केवल 15 लोग ही उनके इस श्रंद्धांजलि में शामिल होंगे। बाकी के परिवार वाले भी धीरे-धीरे हॉस्पिटल पहुंच रहे है। 

2 साल से लड़ रहे थे रोग से लड़ाई 
जानकारी के मुताबिक, ऋषि कपूर को चेस्ट इन्फेक्शन, सांस लेने में दिक्कत और हल्का बुखार होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।लेकिन वो 2 साल से ल्यूकेमिया से ग्रस्त थे। 

 

चंदनवाड़ी में होगा ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार
हॉस्पिटल से शव को सीधा शमशान घाट ले कर जाया जाएगा। अंतिम संस्कार के दौरान 15 से 20 लोगों को ही मौजूद रहने की पर्मिशन दी गया है। ऐसा इसलिए है क्योंकि लॉकडाउन के नियमों का पालन भी करना है। शव के साथ अस्पताल में उनकी पत्नी नीतू कपूर, बेटे रणबीर कपूर मौजूद है।वहीं बेटी रिद्धिमा कपूर दिल्ली से मुंबई कार में सफर तय कर के आएंगी। मगर शायद रिपोर्ट्स की मानें तो रिद्धिमा अपने पापा के दर्शन नहीं कर पाएंगी। 


 

कपूर फैमिली का संदेश 
कपूर फैमिली की ओर से जारी संदेश में कहा गया, 'हमारे प्रिय ऋषि कपूर का ल्यूकेमिया के साथ दो साल की लड़ाई के बाद आज सुबह 8:45 बजे निधन हो गया। अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने कहा कि उन्होंने (ऋषि कपूर) अंतिम वक्त तक मनोरंजन किया। वह जिंदादिल बने रहे और दो महाद्वीपों में दो साल के इलाज के बाद भी पूरी दृढ़ इच्छा के साथ जिंदगी जीते रहे।'

PunjabKesari

 

PunjabKesari

Related News