12 SEPSATURDAY2026 5:30:48 PM
Nari

Qazi Touqeer ने Arijit Singh को कहा- वो क्रेजीपन के बाप हैं..., जानें क्यों कही ये बात

  • Edited By Monika,
  • Updated: 12 Sep, 2026 11:35 AM
Qazi Touqeer ने Arijit Singh को कहा- वो क्रेजीपन के बाप हैं..., जानें क्यों कही ये बात

नारी डेस्क : ‘बिग बॉस 20’ का घर एक बार फिर चर्चा में है और इस बार वजह बना है काजी तौकीर का एक खास बयान। शो में काजी ने बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह की जमकर तारीफ की और उन्हें लेकर ऐसी बातें कहीं, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। काजी ने अरिजीत को ‘क्रेजीपन का बाप’ बताते हुए उनकी तुलना एक ‘पागल वैज्ञानिक’ से कर दी। इतना ही नहीं, उन्होंने अरिजीत के लिए फ्लाइंग किस भी दिया और अपने अंदाज में उन्हें ट्रिब्यूट दिया।

अरिजीत सिंह को लेकर काजी ने क्या कहा?

‘बिग बॉस 20’ के हालिया एपिसोड में अमन गांधी के साथ बातचीत के दौरान काजी तौकीर अरिजीत सिंह का जिक्र करते नजर आए। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अगर वह खुद क्रेजी हैं, तो अरिजीत “क्रेजीपन के बाप” हैं। जब अमन ने उन्हें याद दिलाया कि वह यह बात नेशनल टेलीविजन पर कह रहे हैं, तो काजी ने कहा कि अरिजीत को ऐसी बातों की कोई परवाह नहीं है। इसके बाद भी वह सिंगर की तारीफ करते रहे। काजी ने आगे अरिजीत को एक अलग ही लेवल का इंसान बताते हुए कहा कि वह किसी पागल वैज्ञानिक की तरह हैं। इसके बाद उन्होंने अरिजीत की तरफ फ्लाइंग किस किया और कहा, “मैं आपसे प्यार करता हूं।”

Qazi singing for #ArijitSingh 😭❤️
He said he has so much respect for him and that they’re really close.
Bro genuinely has so much love for Arijit mann ❤️ !#QaziTouqeer #Biggboss20 pic.twitter.com/w9zJXBjGBb

— Bigg boss (@BIGG_BOSS_GK) September 11, 2026

अरिजीत के लिए गाया ‘तुम ही हो’

काजी सिर्फ बातों तक ही नहीं रुके। उन्होंने शो में अरिजीत सिंह का मशहूर गाना ‘तुम ही हो’ गाकर उन्हें ट्रिब्यूट भी दिया। काजी ने यह भी बताया कि वह अरिजीत का बेहद सम्मान करते हैं और उनके लिए अपनी भावनाओं को शब्दों में पूरी तरह बयां करना आसान नहीं है। उनकी बातों से साफ नजर आया कि अरिजीत के लिए उनके मन में सिर्फ एक कलाकार के तौर पर नहीं, बल्कि एक पुराने दोस्त के रूप में भी खास सम्मान है।

यें भी पढ़ें: सोते समय अचानक शरीर में लगते हैं झटके, जानिए क्यों होता है Hypnic Jerk

‘फेम गुरुकुल’ से शुरू हुई दोनों की दोस्ती

काजी तौकीर और अरिजीत सिंह की दोस्ती आज की नहीं है। दोनों की मुलाकात साल 2005 में रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ के दौरान हुई थी। इस शो के बाद दोनों के करियर की राहें भले ही अलग हो गईं, लेकिन उनकी दोस्ती और संपर्क बना रहा। काजी पहले भी अरिजीत को अपना करीबी दोस्त बता चुके हैं। दोनों की दोस्ती को दो दशक से ज्यादा समय हो चुका है और आज भी दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलती है। हाल ही में काजी और अरिजीत को सिंगर के होमटाउन जियागंज में भी साथ समय बिताते देखा गया था। दोनों ने वहां स्कूटी राइड की और क्रिकेट एकेडमी भी गए। उनकी तस्वीरों और वीडियो ने भी फैंस का ध्यान खींचा था।

Related News