29 APRMONDAY2024 12:34:04 PM
Nari

आईब्रो डैंड्रफ से हैं परेशान तो आपके काम आएंगे ये घरेलू नुस्खे

  • Edited By neetu,
  • Updated: 22 Sep, 2021 02:08 PM
आईब्रो डैंड्रफ से हैं परेशान तो आपके काम आएंगे ये घरेलू नुस्खे

धूल-मिट्टी के संपर्क में आने व सही से बालों की देखभाल ना करने से डैंड्रफ की समस्या होने लगती है। मगर कई लड़कियों आईब्रोज यानि भौंहों पर भी रूसी की परेशानी सताती है। इसके कारण भौंहे सफेद दिखने लगती है। ऐसे में कई लड़कियां इसे मेकअप से छुपाती है। मगर ऐसा करने आईब्रोज और भी बुरी नजर आने लगती है। मगर आप सिर की रूसी की तरह कुछ देसी उपाय अपनाकर इससे भी छुटकारा पा सकती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

PunjabKesari

भौंहों पर डैंड्रफ होने का कारण

आमतौर पर ऑयली स्किन वालों को भौंहों पर रूसी होने की परेशानी होती है। इसके अलावा ज्यादा धूल-मिट्टी पड़ना, सोरायसिस, एक्जिमा या एलर्जी होने के कारण भी रूसी हो सकती है। मगर आप कुछ देसी उपायों को अपनाकर इससे आसानी से छुटकारा पा सकती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

नीम तेल

नीम एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटी-वायरल गुणों से भरपूर होता है। यह सेहत के साथ स्किन व बालों संबंधी समस्याएं दूर करने में मदद करता है। इसकी मदद से आप कुछ ही दिनों में भौंहों के डैंड्रफ से छुटकारा पा सकती है। इसके लिए कॉटन या उंगली की मदद से नीम तेल आईब्रो पर लगाएं। इसे रातभर लगा रहने दें। अगली सुबह पानी से धो लें। इससे आपकी डैंड्रफ की समस्या दूर होगी। साथ ही भौंहों के बाल जड़ों से मजबूत, घने व काले होंगे।

PunjabKesari

बादाम तेल

आप सिर की तरह भौंहों के बालों पर भी बादाम तेल इस्तेमाल कर सकती है। इसमें जिंक, विटामिन्स व फैटी एसिड होते हैं। ऐसे में यह भौंहा का डैंड्रफ दूर करने में मदद करेगा। इसके साथ ही ये बाल जड़ों से मजबूत होकर घने व काले होंगे। इसके लिए सोने से पहले गुनगुने बादाम तेल से आईब्रो की मसाज करें। दूसरे दिन इसे पानी की मदद से साफ कर लें।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल विटामिन, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट्स व औषधीय गुणों से भरपूर होती है। यह सेहत व स्किन के लिए वरदान की तरह मानी जाती है। ऐसे में आप अपने आईब्रो से जुड़ी समस्या को सुलझाने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए थोड़ी एलोवेरा जेल लेकर उसे 5 मिनट तक हल्के हाथों से रगड़ते हुए भौंहों पर लगाएं। इसके बाद इसे 30 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में ताजे या ठंडे पानी से धो लें। इससे आईब्रो की रूसी व झड़ना बंद होगा। बाल गहराई से मजबूत होंगे।

PunjabKesari

मेथी दाना

मेथी दाना एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल व एमिनो एसिड से भरपूर होता है। ये स्किन संबंधी समस्याओं को दूर करने में कारगर होती है। ऐसे में आप भौंहों पर डैंड्रफ की समस्या से निजात पाने के लिए मेथी दाना इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए एक कटोरी पानी में 1 बड़ा चम्मच मेथी दाना भिगोएं। अगर दिन इसका पेस्ट बनाकर 5-10 मिनट तक आईब्रो पर लगा दें। बाद में इसे हल्के से रगड़ते हुए उतार कर पानी से धो लें। इससे रूसी दूर होने के साथ आईब्रो के बाल मजबूत होंगे।

 

 

Related News