16 APRTUESDAY2024 11:24:38 PM
Nari

अगस्त में चमकेगी इन लोगों की किस्मत, क्या आपकी राशि इस लिस्ट में शामिल?

  • Edited By neetu,
  • Updated: 28 Jul, 2021 12:15 PM
अगस्त में चमकेगी इन लोगों की किस्मत, क्या आपकी राशि इस लिस्ट में शामिल?

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियों पर असर पड़ता है। यह प्रभाव अच्छा व बुरा दोनों तरह का हो सकता है। वहीं 9 अगस्त को बुध ग्रह सिंह राशि में तो शुक्र ग्रह 11 अगस्त को कन्या राशि में गोचर करेगा। इसके साथ 17 अगस्त से सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इसी दिन सिंह राशि में बुधादित्य योग का निर्माण होगा। ऐसे में यह राशि परिवर्तन कई लोगों के लिए बेहद ही शुभ रहना वाला होगा। चलिए जानते हैं कि इस दौरान किन राशियों के जीवन में खुशियां दस्तक देगी।

- मेष राशि

करियर और काम के मामले में अगस्त का महीना आपके लिए शुभ रहेगा। आपको अपनी कड़ी मेहनत व लग्न का फल मिलेगा। कारोबार व कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यापार करने वाले जातकों को लाभ मिल सकता है। साथ ही महीने के मध्य का समय आपके लिए बेहद शुभ रहेगा।

PunjabKesari

- वृषभ राशि

वृषभ राशि के ग्रह-नक्षत्रों की चाल इस समय काफी अच्छी चल रही है। ऐसे में आपको कारोबार व कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होने की संभावना है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। साथ ही इस समय कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बन रहे हैं। अगस्त महीने में आपको साथियों का भी पूरा साथ मिलेगा। इसके साथ ही आय में भी वृद्धि होगी।

-मिथुन राशि

इन लोगों के लिए भी अगस्त का महीना शुभ रहने वाला है। जो लोग सरकारी कर्मचारी हैं, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। साथ ही प्रोमोशन मिलने के आसार हैं। व्यापार करने वाले लोगों को इस दौरान लाभ हो सकता है। इसके अलावा यह समय निवेश करने के लिए भी उत्तम है।

- सिंह राशि

इन लोगों को अगस्त महीने में प्रोमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। वहीं नौकरी ढूंढने वाले लोगों की तलाश पूरी हो सकती है। कारोबार व व्यापार में लाभ मिलेगा। इससे आपका आत्मविश्वास और भी बढ़ेगा।

PunjabKesari

- तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए अगस्त का महीना शुभ व खुशियों से भरा रहेगा। आप अपने कामों को पूरी ईमानदारी से करेंगे। वहीं नौकरी करने वाले लोगों को लाभ मिल सकता है। साथ ही कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी मिलने के शुभ संयोग बन रहे हैं। आपकी मेहनत व बेहतरीन काम से उच्च अधिकारियों से आपके संबंध मधुर होंगे। नए काम की शुरू करने के लिए यह समय शुभ है।

Related News