16 MAYTHURSDAY2024 12:32:25 AM
Nari

Stretch Marks को नहीं है छुपाने की जरुरत, इन 5 घरेलू नुस्खों से पाएं कुछ ही दिनों में छुटकारा

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 16 Dec, 2022 12:43 PM
Stretch Marks को नहीं है छुपाने की जरुरत, इन 5 घरेलू नुस्खों से पाएं कुछ ही दिनों में छुटकारा

जब भी इंसान के शरीर में बदलाव आते हैं तो स्ट्रेच मार्क्स आ जाते हैं, ये अक्सर शरीर में ग्रोथ होने पर या वजन बढ़ने पर होते है। महिलाओं में प्रेगनेंसी या जिम में प्रैक्टीस करने की वजह से बॉडी पर स्ट्रेच मार्क्स आते हैं जो कि काफी गंदे नजर आते हैं, इससे महिलाओं का लुक बर्बाद हो सकता है।  इन घरेलू नुस्खों की मदद से काफी हद तक आप इसे छुटकारा पा सकते हो। आईए जानते हैं इनके बारे में।
 एलोवेरा

ये एक नेचुरल स्किन एजेंट है, जिसमें पोषण और नमी दोनों को बरकरार रखने के तत्व पाए जाते हैं। इसके एंटीऑक्सीडेंटस स्ट्रेच मार्क्स को कम कर सकता है। बस आपको रोजाना मार्क्स पर इसकी मसाज करनी है और फिर गुनगुने पानी से इसे साफ करना है।

PunjabKesari

कोकोआ बटर

कोकोआ बीन्स से बनने वाला कोकोआ बटर से भी स्ट्रेस मार्क्स खत्म करने को इस्तेमाल किया जा सकता है। आपको बस इस पाउडर को शहद में मिलाकर स्किन पर लगाना है और फिर गुनगुने पानी से साफ कर लेना है।

PunjabKesari

शुगर स्क्रब

क्या आप जानते हैं कि शुगर में भी ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो स्ट्रेच मार्क्स को काफी हद  तक रिमूव कर सकते हैं। इसके लिए चीनी के पाउडर में नींबू का रस मिलाएं और स्क्रब करें। इसे साफ करने के बाद स्किन पर कोकोनट ऑयल लगाना न भूलें।

PunjabKesari

नारियल का तेल

कोकोनट ऑयल भी एक बेस्ट स्किन केयर एजेंट है, जिससे स्ट्रेच मार्क्स ही नहीं टैनिंग भी रिमूव की जा सकती है। अपने शरीर के उस हिस्से पर जहां स्ट्रेच मार्क्स के निशान हैं, कोकोनट वर्जिन ऑयल लगा सकते हैं।

PunjabKesari

विटामिन ई

विटामिन ई में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो कि स्किन के स्ट्रेच मार्क्स हल्का कर देते हैं। विटामिन ई को रेटिनोइड माना है और रेटिनोइड्स स्किन को सॉफ्ट और ज्यादा यंग बनाता है।

PunjabKesari

विटामिन ई को कई कॉस्मेटिक क्रीम के रुप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं विटामिन ई से भरपूर गाजर और शकरकंद आप डाईट में भी शामिल कर सकते हो। 

Related News