26 APRFRIDAY2024 6:24:01 AM
Nari

खाने की ये 6 गलत आदतें इम्यून सिस्टम को बनाती है कमजोर

  • Edited By neetu,
  • Updated: 26 Jun, 2020 05:57 PM
खाने की ये 6 गलत आदतें इम्यून सिस्टम को बनाती है कमजोर

कोरोना के कहर से बचने के लिए सभी को अपनी डाइट का खास ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है। इससे बचने के लिए सभी को अपनी इम्यूनिटी स्ट्रांग करने की जरूरत है। इम्यूनिटी मजबूत होने से शरीर की बीमारियों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है। मगर जानें-अनजाने में सभी उन चीजों के सेवन करते है जो इम्यूनिटी को कमजोर करने का काम करती है। ऐसे में अपनी खाने-पीने की गलत आदतों को बदलने की जरूरत है। तो चलिए जानते है ऐसी कौन सी 6 आदतें है जो इम्यूनिटी कमजोर होने का कारण बनती है। 

नमक

खाने में नमक को अधिक मात्रा में लेने से ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा है। इसके साथ ही एक रिसर्च के अनुसार इसके जरूरत से ज्यादा सेवन करने से शरीर प्रतिरोधन क्षमता कम होती है। इस तरह शरीर की बीमारियों से लड़ने की शक्ति कमजोर होने लगती है। साथ ही बीमारियों के लगने के चांचिस बढ़ते है। 

 

शराब

शराब सेहत के लिए कितनी नुकसानदायक है इस बात को तो सभी जानते है। इसके सेवन लिवर के साथ इम्यून सिस्टम खराब होता है। एक रिसर्च के अनुसार भारी मात्रा में अल्कोहल का सेवन करने से इम्यूनिटी कमजोर होती है। ऐसे में निमोनिया और सांस से जुड़ी समस्या के साथ इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। साथ ही एक बार किसी बीमारी की चपेट में आ जाने से ठीक होने में टाइम लगेगा। 

चीनी

ज्यादातर लोग मीठे के शौकिन होते है। बहुत से लोग खाने के बाद मीठी चीजों का सेवन करते है। चाहे मीठा खाने में अच्छा लगे। मगर इसका अधिक सेवन करने से इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होता है। अमेरिका में हुई एक स्टडी के मुताबिक ज्यादातर लोग सुबह उठते ही कम से कम 100 ग्राम चीनी का सेवन करते है। मगर इससे शरीर में बैक्टीरिया को रोकने वाले प्रतिरक्षा कोशिकाओं की क्षमता कमजोर होने लगती है। 

 

फाइबर की कमी

शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बनाएं रखने के लिए फाइबर से भरपूर फूड्स को खाने की जरूरत होती है। इससे पाचन तंत्र मजबूत होने में मदद मिलती है। रिसर्च के अनुसार भी फाइबर और प्री-बायोटिक से भरपूर चीजों को डाइट में शामिल करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इस तरह बीमारियों के लगने का खतरा कम रहता है। इसलिए रोजाना हरी सब्जियां, ताजे फल, साबूत अनाज आदि चीजों का सेवन करें।

कैफीन 

चाय, कॉफी और सोडा पीना लोगों के दिनभर का एक हिस्सा है। इसके सेवन से उनमें दिनभर चुस्ती रहती है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेशन गुण होने से शरीर के लिए फायदेमंद होती है। मगर अधिक मात्रा में कैफीन का सेवन करने से शरीर में सूजन की शिकायत हो सकती है। इसी के कारण इम्यूनिटी भी कमजोर होने लगती है। इसलिए इनका सेवन कम करना चाहिए। साथ ही सोने से कम से कम 6 घंटे पहले कैफीन का सेवन करने से बचें। 

 

हरी सब्जियां

हरी सब्जियों में विटामिन, कैल्शियम, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट आदि तत्व भारी मात्रा में पाएं जाते है। इससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने में मदद मिलती है। मगर इसके विपरीत इसका सेवन न करने से शरीर में आवश्यक तत्वों की कमी होने लगती है। ऐसे में इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है। 


 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News