27 APRSATURDAY2024 1:20:38 AM
Nari

Menstrual Hygiene Day: इन टिप्स से रहें पीरियड्स के दिनों में खुश

  • Edited By neetu,
  • Updated: 28 May, 2020 02:32 PM
Menstrual Hygiene Day: इन टिप्स से रहें पीरियड्स के दिनों में खुश

पीरियड्स के दिनों में बॉडी पेन होना एक आम परेशानी है। मगर इसके साथ ही बहुत सी महिलाओं के व्यवहार में बहुत से बदलाव देखने को मिलते है। वे चिड़चिड़ापन, गुस्सा, तनाव, थकान आदि फील करती है। क्योंकि इन दिनों उन्हें असहनीय दर्द से गुजरना पड़ता हैं। ऐसे में अगर इन दिनों में शरीर में होने वाले चैंजिस को अच्छे से समझ लेने से आप काफी हद तक अपनी तकलीफ को कम कर सकती है। लगभग 65 प्रतिशत महिलाएं  हार्मोन्स में बदलाव होने के कारण इन दिनों में असहज फील करती है। 

stomach pain,nari

इसके साथ ही उल्टी आना, थकावट, सिरदर्द, गैस बनना, वजन हल्का सा बढ़ जाना और मुंह सूखना आदि लक्षणों का भी सामना करना पड़ता है। मगर 35 प्रतिशत महिलाओं में इस तरह के लक्षण दिखाई नहीं देते है।  एक्सपर्ट्स को मुताबिक यह प्रॉब्लम साइकोलॉजिकल भी होती है क्योंकि इस समय हार्मोन्स के स्तर में उतार-चढ़ाव होने के कारण महिलाओं को अलग-अलग तरह का फील होता हैं। इसी कारण कुछ महिलाओं को पेट में गैस बनने और कुछ को उल्टी आना फील होता है। ऐसे में महिलाओं को मेंस्ट्रुअल हेल्थ बरकरार रखना बहुत जरूरी है। इसी के साथ इस के बारे में जागरूक रहने के लिए Menstrual Hygiene Day मनाया जाता है। ऐसे में अगर कही आप भी अपने पीरियड्स के दौरान असहज फील करती हैं तो इस सिचुएशन से राहत पाने के लिए इन चीजों को फॉलो कर सकती है। 

भरपूर मात्रा में पानी पीएं

पीरियड्स के दिनों में बॉडी को फिट एंड फाइन रखने के लिए पानी को भारी मात्रा में पीना चाहिए। इसके अलावा आप चाहे तो अपने पसंद के मुताबिक जूस या सूप का भी सेवन कर सकते है। इससे पेट की अच्छे से सफाई होगी और गैस बनने की परेशानी से राहत मिलेगी। 

drinking water girl,nari

ड्राई फ्रुट्स का करें सेवन 

सूखे मेवों भारी मात्रा में विटामिन्स मौजूद होते है। ऐसे में इसके सेवन से premenstrual symptoms को रोकने में मुख्य भूमिका निभाते है। इसके साथ ही पीरियड्स के समय होने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलता है। 

फल और हरी सब्जियों को करें डाइट में शामिल

इन दिनों को अपनी डाइट का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। शरीर को सही रखने के लिए डेली खासतौर पर पीरियड्स के दिनों में हरी सब्जियों और ताजे फलों का सेवन करना चाहिए। फलों में मुख्य रूप से कीवी, स्ट्रॉबेरी, तरबूज आदि जिनमें विटामिन सी और फाइबर भरपूर मात्रा में होआदि खाएं। ये फूड्स से आयरन एब्सॉर्ब करते है, जो पीरियडस के दिनों में काफी जरूरी होते है। 

मूड को अच्छा रखती है चॉकलेट

चॉकलेट एक ऐसी चीज है जो लगभग सभी को खाना पसंद होती है। इसे खाने से शरीर को एनर्जी मिलने के साथ मूड सही बनाएं रखने में मदद मिलती है। यह गुस्से को शांत कर खुशनुमा मूड बनाएं रखने में कारीगर साबित होती है। 

ating Chocolate,nari

फैट और शुगर वाली से चीजों से बनाएं दूरी

अपने पीरियड्स के दिनों में ज्यादा फैट और शुगर से भरी चीजों का सेवन करने से परहेज रखना चाहिए। असल में इस चीजों का सेवन करने से गैस की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही शरीर में थकावट और भारीपन फील होता है। कभी किसी सिचुएशन में उल्टी आना भी महसूस होता है। 

हर्बल ड्रिंक्स का करें सेवन

इस दिनों में बॉडी को रिलैक्स और फ्रेश फील करवाने के लिए हर्बल- टी को पीएं। आप अलग- अलग फ्लेवर की हर्बल- टी पी सकती है। इसे पीने से पीरियड में होने वाली पेन, मसल क्रेंप से भी राहत मिलती है। 

सुबह करें सैर

बॉडी को तरोताजा रखने के लिए रोजाना सुबह सैर के लिए जाएं। सुबह के समय वॉक करने से बॉडी को फ्रेश ऑक्सीजन मिलती है। ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है। इसके साथ ही खाने में पाएं जाने वाले पौष्टिक तत्व एब्जॉर्ब होने में मदद मिलती है। अगर कहीं आप मॉर्निंग वॉक पर नहीं जा सकते है तो पूरे दिन में किसी भी समय थोड़ी देर टहले। साथ ही कम से कम 30 मिनट के लिए एक्सरसाइज व योगा करें।

morning walk,nari
 

ओमेगा 3 फैटी एसिड्स

ओमेगा 3 फैटी एसिड मुख्य रूप से अखरोट, सेलमन और सार्डीन्स जैसी मछलियों में मौजूद होता है। इसे खाने से शरीर के हार्मोन्स संतुलित रहते है। बॉडी के सारे पार्ट्स सही ढंग से काम करते है। 

आराम करें

पीरियड्स के दौरान शरीर में बहुत कमजोरी महसूस होती है। इसलिए कुछ देर के लिए रिलैक्स होकर बैठे ताकि मांसपेशियों को आराम मिल सके। 


 

Related News