20 APRSATURDAY2024 3:42:36 AM
Nari

दिहाड़ीदार लोगों की मदद के लिए आगे आई टेनिस स्टार Sania Mirza

  • Edited By Harpreet,
  • Updated: 25 Mar, 2020 03:11 PM
दिहाड़ीदार लोगों की मदद के लिए आगे आई टेनिस स्टार Sania Mirza

कोरोना वायरस को लेकर पूरी दुनिया चिंतित है। कोई इस बीमारी के डर से तो कोई भारत बंद के दौरान घर कैसे चलाना है इस बारे में सोचकर। वायरस की वजह आज पूरा भारत अगले और 21 दिन तक बंद रहेगा। 

सानिया ने अपने पर्सनल सोशल पेज पर अपने मन की बात लोगों के साथ शेयर की। सानिया के मुताबिक हम लोग काफी किस्मत वाले हैं जो सब कुछ ठीक होने का इंतेजार अपने घरों में बैठकर कर रहे हैं। मगर उन लोगों का क्या? जो हर रोज दो वक्त की रोटी कमाने के लिए घर से काम पर निकलते थे। ऐसे लोग 100-200 नहीं बल्कि हजारों की गिनती में हैं।

 PunjabKesari, Sania Mirza, Nari Punjabkesari

इसमें कोई शक नहीं कि सरकार अपना काम पूरे तरीके से कर रही है, मगर फिर भी हम सभी को अपनी तरफ से उन गरीब मजबूर लोगों की मदद करने आगे आना चाहिए। सानिया ने बहुत से जरुरतमंद
लोगों तक अपने सोशल पेज SAFA के जरिए मदद करने की कोशिश की है। 

सानिया के अलावा हरियाणा के रेसलर बजरंग पुनिया ने अपने 6 महीने की तनख्याह कोरोना पीड़ित लोगों की मदद के लिए सरकार को दी। उनके अलावा फेमस क्रिकेटर Gautam Gambhir ने  कोरोना पीड़ित लोगों के इलाज के लिए 50 लाख रुपए दिल्ली सरकार को दिए। 
 

Related News