25 APRTHURSDAY2024 7:49:03 PM
Nari

आज सिंह राशि में सूर्य का प्रवेश, जानिए किन लोगों को होगा लाभ

  • Edited By neetu,
  • Updated: 17 Aug, 2021 03:12 PM
आज सिंह राशि में सूर्य का प्रवेश, जानिए किन लोगों को होगा लाभ

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य देव की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि व खुशहाली का वास होता है। इसके साथ ही सूर्य देव का राशि परिवर्तन होने से सभी राशियों पर अच्छा व बुरा प्रभाव पड़ता है। इस माह 17 अगस्त यानि आज सूर्य देव कर्क राशि से सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं। सूर्य राशि परिवर्तन को संक्रांति कहते हैं। इसे सिंह और घी संक्रांति भी कहा जाता है। ऐसे में इस दिन घी का सेवन करना बेहद शुभ माना जाता है। चलिए जानते हैं सूर्य देव का राशि परिवर्तन करने से किन लोगों को लाभ मिलेगा।

मेष राशि

17 अगस्त को सूर्य आपके पंचम भाव में प्रवेश कर रहे हैं।‌‌ ज्योतिष शास्त्र में पंचम भाव प्रेम का भाव कहलाता है। ऐसे में मेष राशि वालों के लिए सूर्य गोचर शुभ होगा। आपके घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन में सुख व खुशहाली का अनुभव होगा। परिवारवालों का सहयोग मिलेगा। इसके साथ ही मेष राशि वालों को धन लाभ हो सकता है।

मिथुन राशि

इस महीने सूर्य का गोचर आपके तृतीय भाव में होगा।‌‌ इस दौरान कारोबार व नौकरी में लाभ के योग बन सकते हैं। आपको किसी कार्य में भाई-बहन से मिल सकती है। आत्मविश्वास, साहस, मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ होने से तरक्की के रास्ते खुलेंगे। ऐसे में आपको कार्यों में जल्दी ही सफलता हासिल होगी। साथ ही इस समय आपको पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बीताने का मौका मिलेगा।
 

PunjabKesari

सिंह राशि

सूर्य देव सिंह राशि के स्वामी माने जाते हैं। ऐसे में इस सूर्य गोचर आपके लिए शुभ रहेगा। इस दौरान आपके आत्मविश्वास, मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सेहत में कुछ बदलाव हो सकते हैं। इस समय आपको परिवार का साथ मिलेगा। निवेश से लाभ मिल सकता है। लेन-देन के लिए यह समय बेहद शुभ माना गया है।

तुला राशि

सूर्य राशि परिवर्तन आपके 11वें भाव में होगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। सरकारी क्षेत्रों में काम कर रहे जातकों को लाभ मिल सकता है। इससे आर्थिक परेशानी दूर हो सकती है। हम ऐसा भी कह सकते हैं यह समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं कहा जा सकता। निवेश और लेन-देन में लाभ मिल सकता है।‌‌ इसके अलावा आप इस दौरान कोई आप कोई नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं।

PunjabKesari

वृश्चिक राशि

इस राशि के लिए सूर्य गोचर शुभ रहेगा। नौकरी की खोज कर रहे लोगों की तलाश खत्म हो सकती है। वहीं पहले से नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन या आर्थिक लाभ हो सकता है। नए काम की शुरुआत के लिए यह समय लाभकारी रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा। लेन-देन के लिए भी यह समय एकदम अनुकूल है।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए सूर्य गोचर शुभ रहेगा। इस दौरान संतान की उन्नति के योग बन रहे हैं। आपको मानसिक शांति मिलेगी। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आर्थिक तंगी दूर होगी। साथ ही इस समय निवेश करने से लाभ मिल सकता है।

 

Related News