
नारी डेस्क : बॉलीवुड की धक-धक गर्ल Madhuri Dixit अपनी शानदार एक्टिंग और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। 80 और 90 के दशक में उन्होंने अपनी अदाओं से न सिर्फ दर्शकों को दीवाना बनाया, बल्कि कई कलाकारों के दिलों में भी खास जगह बनाई। इसी बीच लंबे समय से एक अफवाह चर्चा में रही कि मशहूर सिंगर ने उनका शादी का प्रपोजल ठुकरा दिया था। यह नाम था दिग्गज प्लेबैक सिंगर Suresh Wadkar का, जिनके बारे में कहा जाता था कि उन्हें उस दौर में माधुरी दीक्षित का शादी प्रस्ताव मिला था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया।
सुरेश वाडकर ने खोला राज
80 के दशक में कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि माधुरी दीक्षित ने सुरेश वाडकर को शादी के लिए प्रपोज किया था। साथ ही यह भी कहा गया कि सिंगर ने उन्हें “दुबली-पतली” कहकर रिजेक्ट कर दिया था। लेकिन सालों बाद इस पूरे मामले पर अब खुद सुरेश वाडकर ने सच्चाई सामने रखी है। एक हालिया इंटरव्यू में सुरेश वाडकर ने इन अफवाहों को साफ तौर पर खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि यह सब पूरी तरह से गलत बातें हैं और उनका इस तरह का कोई भी रिश्ता या प्रपोजल कभी हुआ ही नहीं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “हे भगवान, वो माधुरी वाली अफवाह! माधुरी तो मुझे किसी दिन ना… जितने अंदर नेचुरल बाल हैं वो भी नोच लेगी।” उनके इस बयान से साफ है कि वह इस अफवाह को सिर्फ एक मजाक और गलतफहमी मानते हैं।

माधुरी को लेकर क्या बोले सिंगर?
इसी बातचीत में उन्होंने यह भी कहा कि माधुरी दीक्षित उस समय बेहद पतली थीं, खासकर अपनी पहली फिल्म ‘अबोध’ के दौरान। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि उनका कोई भी शादी से जुड़ा संबंध या रिजेक्शन वाला किस्सा सच नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि उस समय उनकी जिंदगी में उनकी पत्नी पद्मा वाडकर आ चुकी थीं, जो पहले उनकी स्टूडेंट भी रह चुकी हैं।
जानें अफवाह किसने फैलाई?
दिलचस्प बात यह है कि इस पूरे मामले में सुरेश वाडकर ने टीवी एक्ट्रेस Archana Puran Singh का नाम भी लिया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि यह अफवाह उन्हीं के एक पुराने बयान से शुरू हुई और फिर मीडिया में फैल गई।

सुरेश वाडकर का म्यूजिक सफर
Suresh Wadkar ने हिंदी, मराठी, भोजपुरी और कई अन्य भाषाओं में हजारों यादगार गाने गाए हैं। उनकी आवाज आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसती है। फिलहाल वह अपनी संगीत अकादमियों के जरिए नई पीढ़ी को संगीत की शिक्षा दे रहे हैं।