25 APRTHURSDAY2024 12:51:48 PM
Nari

सोनू निगम पर भड़की सिंगर सोना महापात्रा, बोलीं- अनु मलिक का बचाव किया था

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 26 Jun, 2020 06:32 PM
सोनू निगम पर भड़की सिंगर सोना महापात्रा, बोलीं- अनु मलिक का बचाव किया था

बाॅलीवुड सिंगर सोनू निगम इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, सोनू निगम ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद एक वीडियो शेयर कर म्यूजिक माफिया के बारे में बात की थी। इतना ही नहीं सोनू निगम नें टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार पर भी निशाना साधा था। हाल ही में सिंगर सोना मोहापात्रा ने ट्वीट कर सोनू निगम को फटकार लगाई है। 

Sona Mohapatra on Amazon Music

सोना महापात्रा ने कहा कि सोनू निगम ने मीटू के आरोपी अनु मलिक का बचाव किया था। सिंगर ने ट्वीट कर लिखा, 'क्या किसी ने ये ध्यान दिया क‍ि सोनू निगम ने @IndiaMeToo के आरोपी अनु मल‍िक का बचाव किया था और अब वे एक और मामले पर ये दावा कर रहे हैं कि उनके पास सबूत के तौर पर एक वीड‍ियो है। क्या हम सच में चाहते हैं क‍ि इंडस्ट्री बेहतर जगह बने?'

 

बता दें कि सोनू निगम ने एक वीडियो शेयर कर बॉलीवुड के सिंगर्स पर बिना नाम लिए निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि कल को म्यूजिक इंडस्ट्री से भी आप बुरी खबर सुन सकते हैं। फिल्मों से बड़ा म्यूजिक माफिया है। वहीं बता दें सोना महापात्रा ने मीटू के आरोपी अनु मल‍िक को इंड‍ियन आइडल शो से निकालने की अपील की थी।

Related News