23 APRTUESDAY2024 12:50:11 PM
Nari

स्मृति ने सिखाया मास्क बनाना तो यूजर ने कहा-यह भी घर पहुंच जाए

  • Edited By shipra rana,
  • Updated: 11 Apr, 2020 01:59 PM
स्मृति ने सिखाया मास्क बनाना तो यूजर ने कहा-यह भी घर पहुंच जाए

टेक्सटाइल मिनिस्टर स्मृति ईरानी घर में बैठ कर भी लोगों को अपना समय यूटिलाइज करवाना सीखा रही है। तभी तो उन्होंने अपने अंदाज में मास्क बना सिखाया है। उन्होंने सिंपल तरीके से मास्क बनाना सिखाया। उनकी तस्वीर से यह दोबारा इस्तेमाल करने वाला मास्क आप भी बना सकते है। लेकिन एक यूजर ने तो उनके लिए एक और कार्य लिख डाला। आइए आपको बताते है आखिर यूजर ने क्या लिखा है। 

स्मृति ईरानी ने तस्वीर शेयर की जिसमें कुछ स्टेप्स थे जिससे मास्क बनाया जा सके। उसके साथ कैप्शन लिखा था-'घर बैठे सुई धागे से भी बन सकता है रीयूजेबल मास्क।'मगर एक यूजर ने अलग-सा ही कमेंट कर दिया। 


ट्विटर पर यूजर दीपक सिंह (स्थानीय नेता) ने लिखा कि, ''स्मृति ईरानी जी आप देश की कपड़ा मंत्री हैं। चुनाव में आपके गमछे बहुत अच्छे थे घर-घर पहुंच गए थे। अनुरोध है कपड़ा मंत्रालय के बने मास्क भी कम से कम अमेठी में घर घर पहुंच जाएं। बाकी आपका सुई धागा से निर्मित कार्य प्रेरणादायक और अच्छा है, कुछ लोग कर रहे हैं अब हम भी शुरू करवाएंगे।''

वहीं एक और यूजर ने लिखा-सराहनीय पहल ईरानी जी। आपका यह प्रयास सभी को कोरोना से बचाव के लिए घर पर ही दोबारा उपयोग होने वाले मास्क बनाने के लिए प्रेरित करेगा।  

Related News