19 APRFRIDAY2024 12:17:40 AM
Nari

इन राशि के लोगों का नहीं बनता परफेक्ट मैच, भूलकर भी ना करें एक-दूसरे को डेट

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 13 Mar, 2021 05:58 PM
इन राशि के लोगों का नहीं बनता परफेक्ट मैच, भूलकर भी ना करें एक-दूसरे को डेट

प्यार कभी सोचकर या समझर नहीं किया जाता । प्यार तो बस हो जाता है यह न ही दुनिया देखता है और न ही उम्र और न ही रंग रूप लेकिन कईं बार यही प्यार करना हमारी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल बन जाता है। रिश्ता टूटने के बहुत सारे कारण हो सकते हैं लेकिन देखा जाए तो कहीं न कहीं इसके पीछे हमारी राशियां भी एक अहम रोल अदा करती हैं। कईं बार हम जीवनसाथी तो चुन लेते हैं लेकिन राशि का ध्यान रखना ही भूल जाते हैं । एक बात हमेशा याद रखिए कि रिलेशनशिप में आने से पहले एक बार अपनी और पार्टनर की राशि जरूर चेक कर लें क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो यह आपके लिए ही बुरा हो सकते है। आज हम आपको बताएंगे कि किन राशि के लोगों को एक दूसरे को डेट या दोस्त नहीं बनाना चाहिए।

1. वृश्चिक और मेष राशि

PunjabKesari

इन दोनों राशि के लोगों की कभी भी आपस में नहीं बनती है ऐसा इसलिए क्योंकि इन दोनों राशि के लोग एक दूसरे के बिल्कुल विपरीत होते हैं। अगर एक आग है तो दूसरा शीतल जल। इसलिए अगर यह एक दूसरे से प्यार करते हैं या फिर दोस्ती करते हैं तो इनका रिश्ता ज्यादा देर तक नहीं चलता है। ऐसे में एक समय ऐसा आता है कि उनका रिश्ता खत्म होने की कगार पर आ जाता है। 

2. वृषभ और सिंह 

यह दोनों राशियां ऐसी हैं कि इनका चाहकर भी परफेक्ट मैच नहीं बनता है। इन राशि के लोगों की सोच और पसंद बिल्कुल ही अलग होती हैं और अगर यह एक दूसरे के प्यार में पड़ते भी हैं तो एक मोड़ ऐसा आता है कि दोनों एक दूसरे पर हावी हो जाते हैं जिसके बाद दोनों के लिए उस रिलेशन को चलाना मुश्किल हो जाता है। 

3. कुंभ और कर्क 

कहते हैं जो एक दूसरे से अलग होते हैं वही एक दूसरे को अट्रेक्ट करते हैं लेकिन इस केस में यह झूठ होता है। एक तरफ जहां कर्क राशि के लोग ज्यादा बात करने वाले नहीं होते हैं तो वहीं कुंभ राशि के लोग सभी को हंस कर बुला लेते हैं भाव वह काफी सोशल होते हैं। उनके ख्याल भी बड़े होते हैं लेकिन वहीं कर्क अपने आप में खोए रहते हैं और इनकी सोच भी आपस में नहीं मिलती है। 

PunjabKesari

4. मेष और कर्क 

मेष और कर्क इन दोनों राशि के जातक का तो आपस में कोई मेल ही नहीं है। दोनों राशि के लोग ऐसे होते हैं जो एक दूसरे के साथ टकराने में लगे रहते हैं चाहे विचारों की बात या फिर अपनी सोच को बयान करने की बात हो। इन दोनों जातकों का जीवन के प्रति सोचने का तरीका बिल्कुल अलग होता है। इसलिए इन राशि के लोगों की भी आपस में नहीं बनती हैं। 

Related News