27 APRSATURDAY2024 7:45:06 AM
Nari

क्या आपको भी है आधी रात में उठकर खाना खाने की आदत तो जान लें नुकसान

  • Edited By palak,
  • Updated: 24 Feb, 2024 10:49 AM
क्या आपको भी है आधी रात में उठकर खाना खाने की आदत तो जान लें नुकसान

स्वस्थ शरीर के लिए पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करने के अलावा सही समय पर भोजन करना भी जरुरी है परंतु आजकल के बिजी शैड्यूल के चलते लोग समय पर खाना नहीं खा पाते। इसके अलावा कुछ ऐसे लोग भी हैं जो 11-12 बजे के बीच में ब्रेकफास्ट करते हैं तो कुछ देर रात को डिनर करते हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो आधी रात में उठकर खाना खाते हैं लेकिन आधी रात में उठकर खाना खाने की आदत आपको बीमार भी बना सकती है। क्योंकि जब आप आधी रात में उठकर खाना खाते हैं तो इससे सिर्फ नींद ही नहीं बल्कि पूरा पाचन तंत्र भी खराब हो जाता है। इसके कारण आपको मानसिक और शारीरिक समस्याओं से भी जूझना पड़ सकता है। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि रात में उठकर खाना खाने के क्या-क्या नुकसान हैं। 

तनाव 

रात को जब भी आप पूरी नींद लेते हैं तो सुबह उठकर अच्छा और फ्रेश महसूस करते हैं परंतु यदि रात में नींद टूट जाए तो इससे आप अगली सुबह तनाव महसूस कर सकते हैं। खासतौर पर यदि आप रोज रात में उठकर खाना खाते हैं तो इसके कारण सर्कैडियन लय प्रभावित होती है जिसके कारण नींद खराब हो सकती है और आप तनाव या डिप्रेशन से जूझ सकते हैं। 

PunjabKesari

वजन बढ़ने की समस्या 

रात में उठकर खाना खाने के कारण आपका वजन बढ़ सकता है। क्योंकि रात में उठकर खाने से नींद प्रभावित होती है और यह आदत हार्मोनल असंतुलन का कारण बनती है जिसके कारण आपका वजन बढ़ सकता है। इसके अलावा रात के समय खाना खाने से मेटाबॉल्जिम धीमा होने लगता है जिससे आप मोटापे के शिकार हो सकते हैं। 

एसिड रिफ्लक्स की समस्या 

यदि आप रात में उठकर खाना खाते हैं तो आपको एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो सकती है। खासतौर पर यदि आप कैलोरी या कार्ब्स वाले पदार्थों का सेवन करते हैं तो आपके सीने में जलन हो सकती है। जिसके कारण आपको पेट में गर्मी और जलन भी महसूस हो सकती है। ऐसे में यदि आपको पहले से ही एसिड रिफ्लक्स की समस्या है तो आधी रात में भोजन न करें ।

PunjabKesari

पाचन संबंधी समस्याएं 

जब अनियमित तौर पर आप खाना खाते हैं तो इसके कारण पाचन तंत्र भी प्रभावित होता है। इसके कारण पाचन क्रिया गड़बड़ा जाती है। इसके अलावा आपको कब्ज, अपच, गैस एसिडिटी जैसी समस्याएं भी हो सकती है। पाचन को सही रखने के लिए आपको रात में समय से भोजन करना चाहिए। इसके अलावा खाना खाने के बाद 10-15 मिनट की वॉक भी जरुर करें। 

ब्लड शुगर बढ़ने की समस्या 

ब्लड शुगर को नियंत्रण में करने के लिए समय पर भोजन करना भी जरुरी है। अनियमित समय पर भोजन करने से ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है। यदि आप भी रात में उठकर खाना खाते हैं तो इसके कारण आपकी ब्लड शुगर बढ़ सकती है। इस आदत के कारण आप डायबिटीज के शिकार हो सकते हैं। ब्लड शुगर को यदि आप कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो रात में समय पर ही खाना खा लें। 

PunjabKesari

 

Related News