30 SEPWEDNESDAY2026 9:46:58 AM
Life Style

दो महीने में पहली बार इतना सस्ता हुआ सोना, जानिए कहां पहुंचा Rate

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 29 Sep, 2026 07:49 PM
दो महीने में पहली बार इतना सस्ता हुआ सोना, जानिए कहां पहुंचा Rate

नारी डेस्क:  राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोने की कीमत दो महीने में पहली बार 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गई। स्थानीय मांग में कमजोरी और अमेरिकी डॉलर में मजबूती के कारण सोने के भाव में 1,400 रुपये की गिरावट आई है। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई और इसका भाव 1,400 रुपये टूटकर (सभी करों सहित) 1,48,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
 

यह भी पढ़ें:  मैच से पहले अस्पताल में हुई भर्ती, 5 दिन तक रही भूखी... नीरू ने एशियन गेम्स में  गोल्ड जीत किया कमाल 
 

सोने की कीमत सोमवार को 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम थी। इससे पहले सोना 31 जुलाई को इसी स्तर के आसपास था और उस समय इसका भाव 1,48,300 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया था। हालांकि, चांदी की कीमत (सभी करों सहित) 2.32 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में चांदी की कीमत में 5,000 रुपये की गिरावट आई थी, जबकि शुक्रवार को चांदी की कीमत 2.37 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। चॉइस ब्रोकिंग की जिंस विश्लेषक पिंकी यादव ने कहा, ''वैश्विक स्तर पर दबाव के कारण सितंबर में सोने में तेज गिरावट आई और यह 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से नीचे आ गया।''
 

यह भी पढ़ें:   युवाओं का दिल जल्दी हाे रहा बूढ़ा, सीने में दर्द और सांस फूलना नहीं नॉर्मल बात
 

 विदेशी बाजारों में पिछले सत्र में चार प्रतिशत की गिरावट के बाद हाजिर सोने में मामूली सुधार देखा गया। सोने की कीमत 30.34 डॉलर यानी करीब एक प्रतिशत बढ़कर 4,145.26 डॉलर प्रति औंस हो गई। चांदी की कीमत में भी सुधार आया और यह 60.69 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर रही। पिछले सत्र में इसमें करीब छह प्रतिशत की गिरावट आई थी। ब्रोकरेज मंच लेमन के शोध प्रमुख गौरव गर्ग ने कहा, ''सोने की कीमतों में मामूली सुधार के साथ यह करीब 4,140 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी करीब 60.5 डॉलर पर कारोबार कर रही है। 

Related News