06 MAYMONDAY2024 3:42:40 AM
Nari

विकट संकष्टी चतुर्थी 2021: संतान प्राप्ति के लिए करें ये उपाय, आर्थिक परेशानी भी होगी दूर

  • Edited By neetu,
  • Updated: 29 Apr, 2021 11:51 AM
विकट संकष्टी चतुर्थी 2021: संतान प्राप्ति के लिए करें ये उपाय, आर्थिक परेशानी भी होगी दूर

किसी भी शुभ कार्य की शुरूआत गणेश जी की पूजा से होती है। तभी इन्हें प्रथम पूजनीय कहा जाता है। साथ ही ये विघ्नहर्ता और संकटमोचन होने से जीवन की परेशानियों से छुटकारा दिलाते हैं। हर महीने में दो बार चतुर्थी तिथि आती है। इस शुभ दिन पर भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करने व व्रत रखने से शुभफल की प्राप्ति होती है। इस महीने का दूसरा व्रत 30 अप्रैल को होगा। इस दिन को विकट संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है। इस दिन गणेश जी की पूजा के साथ कुछ आसान उपाय करने से आर्थिक समस्या दूर होकर जीवन में खुशहाली आती है। तो चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में...

फूलों की माला करें अर्पित 

विकट चतुर्थी के शुभ दिन पर प्रथम पूजनीय गणेश जी को लाल गुलाब या गुड़हल के फूल या माला चढ़ाएं। इससे बप्पा की आप पर कृपा बने रहेगी। 

PunjabKesari

इन मंत्रों का करें जाप 

इस शुभ दिन पर लाल आसन पर बैठकर पूजा करें। साथ ही 108 बार या एक माला 'ऊँ नमो भगवते गजाननाय मंत्र', 'ओम गणगणपते नम:', 'ओम श्री गणेशाय नम: आदि मंत्रों का जाप करें। इससे आपको मनचाहा फल मिलेगा। साथ ही निसंतान को संतान की प्राप्ति होती है। 

PunjabKesari

गणेश प्रतिमा करें स्थापित 

घर की उत्तर दिशा को साफ करके भगवान गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करें। फिर विधि-विधान से पूजा करके और उनके मंत्रों का जाप करें। इससे आर्थिक परेशानी दूर होकर आय के नए स्त्रोत बनेंगे। साथ ही तरक्की व सफलता के रास्ते खुलेंगे। 


 

Related News