05 DECFRIDAY2025 2:20:02 PM
Nari

Sanjay Kapoor की जायदाद का हो गया बंटवारा, करिश्मा कपूर के दोनों बच्चे हो गए बेदखल

  • Edited By PRARTHNA SHARMA,
  • Updated: 04 Jul, 2025 06:00 PM
Sanjay Kapoor की जायदाद का हो गया बंटवारा, करिश्मा कपूर के दोनों बच्चे हो गए बेदखल

नारी डेस्क: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बड़े बिजनेसमैन संजय कपूर की अचानक हुई मौत ने सभी को हक्का-बक्का कर दिया है। संजय कपूर की अरबों की संपत्ति और उनकी कंपनी के मालिकाना हक को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं। उनकी मौत की वजह और उत्तराधिकार से जुड़ी खबरों ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। संजय कपूर जो सोना कॉमस्टार (Sona Comstar) नाम की एक बड़ी ऑटोमोटिव कंपनी के संस्थापक और चेयरमैन थे, उनका निधन इंग्लैंड में हुआ। बताया जा रहा है कि वे पोलो खेलते समय एक मधुमक्खी निगल बैठे जिससे उनकी हालत बिगड़ी और दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। उनकी मौत के सात दिन बाद दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चे  समायरा और कियान, अपनी बहन करीना कपूर और जीजा सैफ अली खान के साथ मौजूद थीं। सबसे भावुक पल तब आया जब उनके बेटे कियान ने पिता को मुखाग्नि दी।

कंपनी की नई कमान

संजय कपूर के निधन के बाद उनकी कंपनी Sona BLW Precision Forgings Ltd (Sona Comstar) ने नए चेयरमैन और सीईओ की घोषणा कर दी है। कंपनी का नया चेयरमैन जेफरी मार्क ओवरली बनाए गए हैं, जबकि विवेक विक्रम सिंह को कंपनी का CEO नियुक्त किया गया है। संजय की पत्नी प्रिया सचदेव को कंपनी में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (NED) का पद मिला है। इसका मतलब है कि वह कंपनी के रणनीतिक फैसलों में हिस्सा लेंगी, लेकिन रोजाना के कामकाज में उनका हिस्सा नहीं होगा।

PunjabKesari

ये भी पढ़े: कोल्ड ड्रिंक पीकर हुआ बेहोश, 5 दिन बाद आंख खुली तो गायब था प्राइवेट पार्ट… पत्नी का छलका दर्द

अरबों की संपत्ति का बंटवारा – कौन क्या पाएगा?

संजय कपूर की कुल संपत्ति लगभग ₹10,300 करोड़ बताई जा रही है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतनी बड़ी संपत्ति का वारिस कौन होगा?

सबसे बड़ा हिस्सा मिलेगा प्रिया सचदेव की बेटी सफीरा चटवाल को।
सफीरा को संजय कपूर ने कानूनी तौर पर गोद लिया था, इसलिए वे उनकी वैध वारिस हैं।
सफीरा इंग्लैंड के मार्लबोरो कॉलेज में पढ़ रही हैं और उनकी उम्र 19 साल है।
इसके बाद प्रिया और संजय के बेटे अजारियस (6 साल) को संपत्ति का दूसरा सबसे बड़ा हिस्सा मिलेगा।

PunjabKesari

करिश्मा कपूर और उनके बच्चों का क्या हुआ?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करिश्मा कपूर और उनके दोनों बच्चे  समायरा और कियान को इस संपत्ति में कोई हिस्सा नहीं मिलेगा। तलाक के समय दोनों के बीच पर्याप्त सेटलमेंट हो चुका था।

2016 में करिश्मा कपूर और संजय कपूर का तलाक आपसी सहमति से हुआ था। इस दौरान संजय ने करिश्मा को ₹70 करोड़ रुपए दिए थे। अपने दोनों बच्चों के नाम पर ₹14 करोड़ रुपए के बॉन्ड्स खरीदे गए। करिश्मा को संजय के पिता का एक पारिवारिक घर भी दिया गया था। इसके अलावा, संजय हर महीने करिश्मा को ₹10 लाख रुपए भत्ता भी देते थे। फिलहाल करिश्मा अपने दोनों बच्चों के साथ रहती हैं और अकेले उनकी परवरिश कर रही हैं।

Related News