03 MAYFRIDAY2024 6:52:41 PM
Nari

कहीं आप भी तो नहीं करते सेब खाते समय यह गलती? जान लीजिए सही समय और तरीका

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 16 Dec, 2021 10:08 AM
कहीं आप भी तो नहीं करते सेब खाते समय यह गलती? जान लीजिए सही समय और तरीका

सेबह खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। डॉक्टर भी बीमारियों से बचने के लिए रोजाना 1 सेब खाने की सलाह देते हैं। इसमें हाई फाइबर के साथ कई पोषक तत्व होते हैं, जो इम्युनिटीी बूस्ट करने से लेकर बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। मगर, क्या आप जानते हैं कि सेब खाने का भी एक सही और तरीका होता है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि सेब कब और कैसे खाना चाहिए और इससे आपको क्या-क्या फायदे मिलेंगे।

सेब की न्यूट्रिशन वैल्यू

1 कप कटे हुए (125 ग्राम) सेब में 65 कैलोरी, 0.2 ग्राम वसा, 1.3 मि.ग्रा. सोडियम, 3% पोटेशियम, 5% कार्बोहाइड्रेट, 12% डायटरी फाइबर, 13 ग्राम शुगर, 0.3 ग्राम प्रोटीन, 9% विटामिन सी, 5% विटामिन बी6, 1% मैग्नीशियम होती है। इसके अलावा इसमें आयरन, कैल्शियम, जिंक, जस्ता जैसे तत्व भी होते हैं।

PunjabKesari

सेब खाने का सही समय

सुबह के समय एक सेब खाना चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि सेब में डायटरी फाइबर, पेक्टिन होता हैं, जो पाचन संबंधी समस्याओं को दूर रखता है। वहीं, पेक्टिन लैक्टिक एसिड कोलन को क्लीन करने में भी मदद करता है।

इस समय भूलकर भी ना खाएं सेब?

रात के समय सेब का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें पेक्टिन होता है जो पेट की समस्याएं बढ़ा सकता है। साथ ही, सेब में मौजूद कार्बनिक अम्ल पेट के एसिड को सामान्य स्तर से अधिक बढ़ा सकता है और कब्ज का कारण बन सकता है। साथ ही बहुत अधिक देर तक काटकर रखा हुआ सेब भी ना खाएं।

क्या सर्दियों में इसका सेवन कर सकते हैं?

सेब की तासीर ठंडी होती है इसलिए रात में इसका सेवन ना करें। इससे सर्दी-खांसी हो सकती है। मगर, आप सुबह नाश्ते में 1 सेब या इसका जूस पी सकते हैं।

PunjabKesari

सेब खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?

सेब खाने के बाद भूलकर भी पानी ना पीएं क्योंकि इससे पेट फूलने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा इससे पेट में बैक्टीरिया, गैस भी हो जाती है। इसके अलावा सेब के बाद नींबू पानी, खट्टे फल, अचार का सेवन भी ना करें। इससे पेट दर्द, गैस, अपच, कब्ज हो सकती है।

चलिए अब आपको बताते हैं कि सही समय पर सेब खाने से आपको क्या क्या फायदे मिल सकते हैं...

- रोजाना 1 सेब खाना शरीर में बैड कोलेस्‍ट्रॉल नहीं बढ़ता, जिससे आप दिल की बीमारियों से बचे रहते हैं। कोलेस्ट्राल लेवल बढ़ जाए तो आपको 1 सेब उबालकर खाना चाहिए।
- सेब का मुरब्बा खाने से पेट की दिक्कतें दूर रहती हैं।
-सुबह नाश्ते में 1 सेब खाने या इसका जूस पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट और वेट लूज होता है।
- इसका सेवन अस्थमा अटैक से भी बचाता है।
- फाइबर और एंटीबैक्‍टीरियल गुणों से भरपूर सेब दांतों को स्‍वस्‍थ रखने में भी मदद करता है।
- चूंकि इसमें नेचुरल शुगर होती है इसलिए डायबिटीज मरीज भी बेफ्रिक होकर इसका सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर में ग्लूकोज लेवल भी कंट्रोल रहता है।
- इसमें आयरन भी भरपूर होता है, जिससे शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी दूर होती है।
-सेब का सेवन मस्तिष्क और शारीरिक विकास के भी फायदेमंद है।

Related News