25 APRTHURSDAY2024 1:14:58 PM
Nari

जिसके लिए परिवार से की बगावत उसी ने छोड़ दिया था साथ, फिर ताउम्र अकेले रहे राजीव कपूर

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 10 Feb, 2021 12:52 PM
जिसके लिए परिवार से की बगावत उसी ने छोड़ दिया था साथ, फिर ताउम्र अकेले रहे राजीव कपूर

कपूर खानदान में इस वक्त शोक की लहर दौड़ रही है क्योंकि राजीव कपूर का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया। राजीव कपूर के जाने के बाद एक बार फिर लोगों को उनकी पत्नी आरती सबरवाल की याद आ गई। राजीव कपूर की शादीशुदा लाइफ अच्छी नहीं रही। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर कौन हैं उनकी पत्नी आरती सबरवाल और वो इस वक्त कहां पर हैं।

2 साल में ही टूट गई राजीव कपूर की शादी

राजीव कपूर जितना लाइमलाइट से दूर थे उतने ही अपनी फैमिली के करीब। वह आर्किटेक्ट आरती सबरवाल पर अपना दिल हार बैठे थे। 2 साल तक आरती को डेट करने के बाद उन्होंने उनसे शादी की। इस शादी के लिए राजीव के पिता राज कपूर राजी नहीं थे, जिसकी वजह से दोनों के आपसी रिश्ते भी बिगड़ गए थे। राजीव कपूर को बच्चों से बहुत प्यार था लेकिन उनकी अपनी कोई औलाद नहीं है। वह करीना-करिश्मा को काफी प्यार करते थे। परिवार के खिलाफ जाकर उन्होंने आरती से शादी की लेकिन यह रिश्ता भी लंबा नहीं चल सका। शादी के 2 साल बाद ही आरती और राजीव का तलाक हो गया। तलाक के बाद राजीव का प्यार से विश्वास ही उठ गया और उन्होंने दूसरी शादी नहीं की। दूसरी ओर उन्होंने कभी तलाक की वजह भी नहीं बताई।

PunjabKesari

कहां हैं अब राजीव कपूर की पत्नी आरती?

राजीव कपूर से तलाक लेने के बाद उनकी पत्नी आरती ने अपने आर्किटेक्ट बिजनेस को बढ़ाया और कनाडा में स्थानांतरित कर लिया। वही फिल्मी करियर में राजीव का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा।

लाइमलाइट से दूर लेकिन फैमिली फंक्शन में होते थे शामिल

राजीव कपूर मीडिया से दूर रहते थे लेकिन फैमिली फंक्शन में जरूर शामिल होते थे। उनकी मौत के बाद करीना-करिश्मा से लेकर रणबीर कपूर सभी सदमे में नजर आए वहीं रणधीर कपूर को तो कई लोग संभालते दिखें।

PunjabKesari

पिछले एक दशक में कपूर परिवार के कई सदस्य की हुई मौत

कपूर खानदान के लिए राजीव कपूर का जाना इसलिए भी काफी कष्टदायी हैं क्योंकि पिछले साल परिवार ने दो सदस्यों ऋषि कपूर और रितु नंदा को खोया था और इस साल की शुरुआत में ही राजीव कपूर की मौत हो गई। अब कपूर परिवार की तीसरी पीढ़ी में बड़े सदस्य रणधीर कपूर और बहन रीमा जैन ही हैं।

भाई की मौत से पूरी तरह टूट गए रणधीर कपूर

छोटे भाई राजीव कपूर की मौत से रणधीर कपूर पूरी तरह से टूट गए है। रणधीर कपूर की हालत ऐसी थी कि वो खुद से चल भी नहीं पा रहे थे। आंखों में आंसू और हाथ में मटकी लिए जब वो छोटे भाई के अंतिम संस्कार के लिए निकले तो हर किसी की आंखे नम हो गई।

PunjabKesari

Related News