06 MAYWEDNESDAY2026 10:35:54 AM
Nari

भयंकर सड़क हादसे में जाने-माने  प्रोड्यूसर की मौत,कुछ घंटे पहले एक्टर की भी Accident में गई जान

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 06 May, 2026 09:19 AM
भयंकर सड़क हादसे में जाने-माने  प्रोड्यूसर की मौत,कुछ घंटे पहले एक्टर की भी Accident में गई जान

नारी डेस्क: जाने-माने प्रोड्यूसर RB चौधरी, जिन्होंने 'सुपर गुड फिल्म्स' बैनर के तहत तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी भाषाओं में कई फिल्में बनाई थीं का मंगलवार को राजस्थान के ब्यावर जिले के जून्था गांव के पास एक सड़क हादसे में निधन हो गया वे 76 वर्ष के थे। दुखद तो यह है कि एक दिन में दो सितारों ने सड़क हादसे में अपनी जान गंवा दी।  इससे पहले मलयालम एक्टर संतोष नायर का भी खतरनाक हादसे के बाद निधन हो गया। 


प्रोड्यूसर की मौके पर ही हो गई मौत

फिल्म प्रोड्यूसर आरबी चौधरी के साथ हादसा नेशनल हाईवे पर जून्था गांव के पास हुआ। उनकी कार के ड्राइवर गौतम सीरवी को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें जोधपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, RB चौधरी अपने भतीजे के साथ लीलम्बा गांव में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। सफर के दौरान, जून्था गांव के पास, उनकी कार अचानक बेकाबू हो गई, जब कुछ मवेशी सड़क पर आ गए। इसके बाद गाड़ी सड़क किनारे बनी एक दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि RB चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई।


प्रोड्यूसर की कई फिल्में रही सुपरहिट 

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रोड्यूसर के निधन को "दिल तोड़ने वाला" बताया।  उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए चेन्नई ले जाया जाएगा। चार दशकों से अधिक लंबे अपने करियर में, इस प्रोड्यूसर ने कई ऐसी फिल्में बनाईं जो सुपरहिट साबित हुईं, जिनमें 'नट्टमई', 'गोकुलम', 'सूर्यवंशम' और अन्य फिल्में शामिल हैं। उनकी आखिरी प्रोडक्शन फिल्म 'मारीसन' थी, जिसका निर्देशन सुधीश शंकर ने किया था। इसमें वदिवेलु और फहद फासिल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म का संगीत युवान शंकर राजा ने तैयार किया था। इसे जुलाई 2025 में जारी किया गया था।

Related News