25 APRTHURSDAY2024 12:39:50 AM
Nari

एक्स बॉयफ्रेंड को लेकर प्रियंका और बेबो ने दिया था कुछ यूं जवाब!

  • Edited By shipra rana,
  • Updated: 27 Apr, 2020 11:39 AM
एक्स बॉयफ्रेंड को लेकर प्रियंका और बेबो ने दिया था कुछ यूं जवाब!

बॉलीवुड के कबीर सिंह 'शाहिद कपूर' का नाम बहुत-सी हीरोइन के साथ जुड़ा था। उनमें से सबसे पहला नाम करीना कपूर खान का है। दूसरा नाम प्रियंका चोपड़ा जोनस का है। दोनों की शाहिद कपूर को लेकर एक बार कैट फाइट भी हुई थी। 

PunjabKesari

लेकिन किस्मत ने उन्हें दोबारा 'कॉफी विद करण' में मिलाया। दोनों की एंट्री ने तो शो में आग ही लगा दी। जब प्रियंका से करीना को लेकर सवाल पूछा गया तो उनका जवाब था -'मुझे लगता है कि हमने एक-दूसरे को भी नहीं जान पाए। जैसे, हमने कभी एक-दूसरे के साथ पर्याप्त समय नहीं बिताया। लेकिन जब हमने ऐसा किया, तब हम वास्तव में साथ रहने लगे। लेकिन जब तक हम ऐसा नहीं हुआ था, तब तक लोगों ने इसे लेकर खूब बातें बनाईं।'

PunjabKesari

वहीं एक्स-बॉयफ्रेंड के सवाल पर वो दोनों ने कहा -'वास्तव में, यह विवाद का मुद्दा नहीं था बल्कि यह समानता का एकमात्र बिंदु था।'जो भी हो लड़कियां एक लड़के के पीछे लड़ते हुए अच्छी नहीं लगती। प्रियंका हो या करीना या फिर शाहिद तीनो ही आज अपनी लाइफ में बहुत खुश है। वहीं इस शो में इस बात का भी खुलासा हुआ था कि प्रियंका और करीना दोनों को उनके प्यार ने ग्रीस में ही शादी के लिए प्रोपोज़ किया था। 

PunjabKesari

Related News