29 SEPSUNDAY2024 3:23:07 AM
Nari

अमेरिका में प्रीति-जिंटा ने करवाए बच्चों के मुंडन, फैंस के साथ तस्वीरें शेयर कर जताई खुशी

  • Edited By palak,
  • Updated: 11 Jul, 2023 05:42 PM
अमेरिका में प्रीति-जिंटा ने करवाए बच्चों के मुंडन, फैंस के साथ तस्वीरें शेयर कर जताई खुशी

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल यानी की प्रीति जिंटा इन दिनों भले ही बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वह अपने से जुड़ी हर अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में प्रीति जिंटा ने अपने बेटे जय और बेटी जिया के मुंडन करवाएं। बच्चों के मुंडन की तस्वीरें खुद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं। वहीं इन तस्वीरों में एक्ट्रेस के दोनों बच्चे बिना बालों के नजर आ रहे हैं। फैंस भी इन तस्वीरों पर अपना प्यार बरसाते दिख रहे हैं। 

बिना बाल के दिखे एक्ट्रेस के बच्चे 

हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने दोनों बच्चों की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं जिसमें वह बिना मुंडन के नजर आ रहे हैं। इस फोटो पर फैंस भी अपने काफी रिएक्शन दे रहे हैं और प्यार बरसा रहे हैं। वहीं इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। 

PunjabKesari

तस्वीरों के साथ दिया प्यारा सा कैप्शन 

इन तस्वीरों के साथ प्रीति जिंटा ने एक प्यारा सा कैप्शन भी दिया है। एक्ट्रेस ने लिखा कि - 'आखिरकार इस वीकेंड पर मुंडन की रस्म हो गई। हिंदुओं के लिए बच्चों के पहली बार बाल मुंडवाना उनके पिछले जन्मों की स्मृति से शुद्धिकरण और अतीत से मुक्ति का संकेत माना जाता है। जय और जिया मुंडन सेरेमनी के बाद।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

 

फैंस ने बरसाया प्यार 

एक्ट्रेस के द्वारा शेयर की गई तस्वीरों पर फैंस प्यार बरसाते दिख रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 'ओह क्यूटिज साथ में प्यार वाला इमोजी शेयर किया'।

PunjabKesari

अन्य ने कहा कि - 'बहुत ही क्यूट'।

PunjabKesari

2016 में की थी प्रीति ने शादी 

प्रीति जिंटा ने 2016 में अमेरिकन क्रिकेटर जीन गुडइनफ से शादी रचाई थी इसके बाद वह अमेरिका में चली गई थी। वहीं साल 2021 में कपल ने सरोगेसी के जरिए अपने जुड़वा बच्चों का स्वागत किया था। एक्ट्रेस ने किंग खान के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था वह 'सोल्जर', 'संघर्ष', 'दिल चाहता है', 'कल हो ना हो', 'कभी अलविदा ना कहना', 'कोई मिल गया', 'वीरा जारा' जैसी कई सारी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

 


 

Related News