11 APRSATURDAY2026 12:54:01 AM
Nari

कंगना ने फिर साधा बॉलीवुड पर निशाना, बोलीं- पहली बार पछतावा हो रहा होगा

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 24 Sep, 2020 10:30 AM
कंगना ने फिर साधा बॉलीवुड पर निशाना, बोलीं- पहली बार पछतावा हो रहा होगा

सुशांत सिंह राजपूत केस में जबसे ड्रग चैट्स सामने आई हैं तबसे इस केस में रोज ही नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पहले रिया चक्रवर्ती को इस मामले में गिरफ्तार किया गया वहीं अब एनसीबी की निगाहें बहुत से बॉलीवुड स्टार्स पर हैं। हाल ही में एनसीबी ने पूछताछ के लिए सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह और दीपिका पादुकोण जैसी एक्ट्रेस को समन भेजा है। अब जल्द इनसे पूछताछ हो सकती है। इस केस में बॉलीवुड वालों के नाम आने पर कंगना ने इन पर तंज कसते हुए एक ट्वीट भी किया है। 

PunjabKesari

कंगना ने कसा तंज 

शेयर किए गए ट्वीट में कंगना ने लिखा,'आखिरकार पहली बार बॉलीवुड माफिया सोच रहे होंगे कि काश सुशांत को मारा ना गया होता और कंगना को दीवार की ओर धकेला ना गया होता, पहली बार वो अपनी क्रूरता, दूसरों को दुख पहुंचाकर खुश होने वाली प्रवृत्ति और चुप्पी पर पछतावा कर रहे हैं। पहली बार वो सोच रहे हैं कि काश वो समय को बदल सकते और हमें वापस ला सकते।'

इन सब से होगी पूछताछ 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण को 25 सितंबर के दिन पूछताछ के लिए बुलाया गया है। वहीं NCB सारा अली खान ,श्रद्धा कपूर से 26 सितंबर को पूछताछ करेगी और रकुल प्रीत को NCB ने आज पूछताछ के लिए बुलाया है।

PunjabKesari

रिया ने लिए थे नाम 

इस मामले में सारा अली खान और श्रद्धा कपूर का नाम तो  बहुत पहले से आ रहा है। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो रिया ने अपनी पूछताछ में सारा का नाम लिया था वहीं दीपिका पादुकोण की ड्रग्स चैट्स सामने आईं थी। जिसके बाद एनसीबी ने पूछताछ के लिए उन्हें समन भेजा है। 

रिया की जमानत याचिका पर आज  सुनवाई

गैरतलब है कि रिया अभी फिलहाल जेल में ही है और कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत भी 6 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। वहीं कल उनकी जमानत याचिका पर बारिश की वजह से सुनवाई नहीं हो पाई थी लेकिन आज इस याचिका पर कोर्ट सुनवाई करेगी। 

Related News