26 APRFRIDAY2024 7:17:08 PM
Nari

अर्जुन कपूर नहीं, Malaika Arora की कमजोरी है यह चीज, फोटो शेयर कर खुद बताया सीक्रेट

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 27 Jan, 2022 05:10 PM
अर्जुन कपूर नहीं, Malaika Arora की कमजोरी है यह चीज, फोटो शेयर कर खुद बताया सीक्रेट

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक्टर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बनीं हुई है। इस हॉट जोड़ी का नाम बॉलीवुड की मोस्ट फेवरेट लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ रोमांस व प्राइवेट टाइम स्पेंड करते हुए नजर आते हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों के बीच कितना प्यार है। मगर, हाल ही में मलाइका ने इंस्टा से एक ऐसी पोस्ट शेयर की है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है।

मलाइका ने शेयर की फोटो

हाल ही में मलाइका ने अर्जुन कपूर की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, "हेलो हैंडसम"। इस फोटो को पोस्ट कर मलाइका ने अर्जुन के साथ फ्लर्ट करने की कोशिश की है। मगर, लोगों ने गॉसिप तब शुरू की जब दूसरी फोटो के साथ मलाइका ने अपनी सबसे बड़ी कमजोरी का खुलासा किया।

PunjabKesari

मलाइका ने बताई अपनी कमजोरी

दरअसल, हाल ही में मलाइका अपनी गर्ल गैंग के साथ इंडियन डिजाइन मनीष मल्होत्रा के घर लंच पर गई, जहां से उन्होंने बेसन के लड्डू से भरी प्लेट शेयर की। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मेरी सबसे बड़ी कमजोरी, बेसन के लड्डू।" बस फिर क्या फैन्स यह जानकर हैरान हो गए कि मलाइका की कमजोरी अर्जुन नहीं बल्कि बेसन के लड्डू हैं। अब भई बेसन के लड्डू है ही कमाल की चीज कि किसी के मुंह में भी पानी आ जाए।

PunjabKesari

बता दें कि फिटनेस फ्रीक  मलाइका खुद को फूडी बताती हैं, और हर भारतीय की पसंद बेसन के लड्डू की दीवानी है। यह पहली बार नहीं है जब मलाइका ने बेसन के लड्डू के लिए अपने प्यार का इजहार किया है। यही नहीं, साल 2020 में कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में उन्होंने फैंस के साथ एक वीडियो भी शेयर की थी, जिसमें वो बेसन के लड्डू बना रही थी। उनका यह वीडियो फैंस को खूब पसंद भी आया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by star city (@___star_city_1624)

Related News