20 APRSATURDAY2024 10:02:51 AM
Nari

Proud! जालंधर की नीना तांगड़ी कनाडा के ओंटारियो प्रांत में इस पद पर बनी मंत्री

  • Edited By Anu Malhotra,
  • Updated: 21 Jun, 2021 11:00 AM
Proud! जालंधर की नीना तांगड़ी कनाडा के ओंटारियो प्रांत में इस पद पर बनी मंत्री

पंजाब के जालंधर शहर की नीना तांगड़ी कनाडा के ओंटारियो में मंत्री बन कर केवल अपने राज्य या शहर का ही नहीं ब्लकि पूरे देश का नाम ऊंचा किया है। जालंधर के बिलगा में रहने वाले तांगड़ी परिवार की बहू नीना तांगड़ी ने शनिवाल को ट्वीट कर उन्हें स्माल बिजनेस व रेड टेप रिडक्शन का एसोसिएट मिनिस्टर बनाने की जानकारी देते हुए खुशी जाहिर की। 
 

 2 एकड़ जमीन दान देकर DAV स्कूल खुलवाया -
मूल रूप से अमृतसर की रहने वाली नीना तांगड़ी की शादी जालंधर के बिलगा गांव के अश्विनी तांगड़ी के साथ हुई थी। उनकी शादी इंग्लैंड में हुई थी, लेकिन उसके बाद उनका परिवार कनाडा में शिफ्ट हो गया। तांगड़ी परिवार अकसर लोगों की मदद के लिए आगे आया है,  तांगड़ी परिवार ने ही इलाके में शिक्षा के प्रसार के लिए अपनी 2 एकड़ जमीन दान देकर DAV स्कूल खुलवाया था। जिसकी लोकल कमेटी के चेयरमैन भी मंत्री बनी नीना तांगड़ी के पति हैं।


PunjabKesari

 पूरा परिवार कनाडा में हुआ शिफ्ट 
तांगड़ी परिवार का अब कोई सदस्य बिलगा गांव में नहीं रहता। गांव वालों के मुताबिक पूरा परिवार कनाडा में बस चुका है। हालांकि उनका घर अभी भी यहां है और उसकी देखभाल के लिए एक परिवार को जिम्मा दिया गया है।
 

इंश्योरेंस कंपनी से की शुरूआत और अब कनाडा में  बनीं मंत्री- 
1984 में इंग्लैंड में रह रहे अश्विनी तांगड़ी से विवाह के बाद नीना तांगड़ी परिवार समेत कनाडा शिफ्ट हो गया था। वहां उन्होंने अपना इंश्योरेंस कंपनी शुरू की। जिसके साथ वह समाज सेवा भी करती रहीं। जिसकी वजह से उनकी लोकप्रियता बढ़ने लगी। इसे देखते हुए 1994 में प्रोग्रेसिव कंजरवेटिव पार्टी ने मिसीगासा स्ट्रीटविले से चुनाव में खड़ा किया। उन्होंने यहां से तीन चुनाव लड़े लेकिन हार गईं हालांकि चौथी बार में नीना ने चुनाव जीक पूरे भारत समेत अपने शहर का भी नाम ऊंचा किया।  अब उन्हें मंत्री पद दिया गया है।

PunjabKesari

कनाडा के ओंटारियो प्रांत में हैं पंजाबी मूल के कुल 3 मंत्री-
कनाडा के ओंटारियो प्रांत में पंजाबी मूल के कुल 3 मंत्री हैं। पहले यहां प्रभमीत सकारिया को मंत्री बनाया गया था। जिसके बाद  मंत्रालय का जिम्मा अब नीना तांगड़ी को दिया गया है। सकारिया को अब ट्रेजररी बोर्ड प्रेजिडेंट का फुल कैबिनेट रैंक दिया गया है। वहीं, मोगा के रहने वाले परम गिल भी मंत्री पद पर हैं। 
 

Related News