25 APRTHURSDAY2024 2:26:25 PM
Nari

नीतू सिंह और रणबीर कपूर समेत करण जौहर कोरोना पॉजिटिव, रिद्धिमा कपूर ने बताया सच

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 12 Jul, 2020 02:22 PM
नीतू सिंह और रणबीर कपूर समेत करण जौहर कोरोना पॉजिटिव, रिद्धिमा कपूर ने बताया सच

बीती रात अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया के जरिए अपने कोरोना पाॅजिटिव होने की जानकारी दी। जिसके बाद अस्पताल में उनक इलाज चल रहा है। इन स्टार्स के पाॅजिटिव आने के कुछ समय बाद सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर, नीतू कपूर और करण जौहर के कोरोना संक्रमित निकलने की खबरें सामने आई। हालांकि नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने इन खबरों को झूठा बताया है। 

PunjabKesari

रिद्धिमा ने सोशल मीडिया पर एक यूजर का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। जिसमें ये दावा किया गया है कि नीतू कपूर, रणबीर कपूर और करण जौहर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद रिद्धिमा ने अफवाहों को झूठा बताते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने इस स्क्रीनशॉट को शेयर कर लिखा, 'अटेंशन लेने वालों??? कम से कम इसे स्पष्ट करते!! हम फिट हैं हम अच्छे हैं! अफवाह फैलाना बंद करो!'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Attention seeking ??? Least verify/ clarify ! We are fit We are good ! Stop spreading rumours ! #lunatics #fakenews

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on Jul 11, 2020 at 12:31pm PDT

 

ऐसा कहा जा रहा है कि नीतू कपूर के जन्मदिन की पार्टी में अमिताभ बच्चन की नाती अगस्त्या नंदा मौदूज थी। इसी वजह से नीतू, रणबीर और करण जौहर कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। बिग और अभिषेक के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद से पार्टी में अगस्त्या के शामिल होने के कारण कपूर परिवार को भी कोरोना पाॅजिटिव बताया जा रहा है।

Related News