27 APRSATURDAY2024 5:18:57 AM
Nari

नीतू ने दिल की बातों को किया पोस्ट के जरिए बयां!

  • Edited By shipra rana,
  • Updated: 04 May, 2020 10:27 AM
नीतू ने दिल की बातों को किया पोस्ट के जरिए बयां!

ऋषि कपूर जी के जाने के 5 दिन बाद नीतू कपूर ने कुछ ऐसा कहा है जो शायद सबको रुला दें। उन्होंने एक पोस्ट के जरिए अपना दुःख भी साझा किया है और हॉस्पिटल में मौजूद लोगो की तारीफ भी की है। 

उन्होंने लिखा 'एक परिवार के तौर पर हमने बहुत कुछ खोया है। लेकिन जब हम एक साथ बैठते हैं और बीते कुछ महीनों की तरफ देखते हैं तो हमें अपार आभार महसूस होता है।HN अस्पताल के डॉक्टरों के प्रति हमारा आभार! डॉ तरंग ज्ञानचंदानी की अगुवाई में डॉक्टरों, भाइयों और नर्सों की पूरी टीम ने मेरे पति का इलाज किया जैसे वह उनके अपने थे। उन्होंने हमें इस तरह सलाह दी जैसे हम उनके अपने थे और इन सब के लिए और मैं तहे दिल से धन्यवाद देती हूं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

End of our story ❤️❤️

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on May 1, 2020 at 11:20pm PDT

इससे पहले नीतू जी ने ऋषि जी पोस्ट शेयर कर लिखा था कि 'हमारी कहानी का अंत हो गया' कपूर फेमिली ने ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रेयर मीट रखी थी। जिसमें बेटी रिद्धिमा भी शामिल हुई थी। रविवार को रणबीर कपूर ने पिता ऋषि कपूर की अस्थियों को मुंबई के बाणगंगा में विसर्जित किया। आलिया , मां नीतू और बहन रिद्धिमा भी इस दौरान दिखाई दी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

🙏

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on Apr 30, 2020 at 12:28am PDT

Related News